राशिफल

Rashifal 9 September: मां लक्ष्मी की कृपा इन 6 राशियों की पैसों की परेशानियां करेगी दूर

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि गुरुवार 9 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 9 September 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आज अति आत्मविश्वास से बचना होगा। करियर पर फोकस करें। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। खान-पान संतुलित रखें। घर में मेहमानों के आने की संभावना है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पूरी तरह से और सच्चे मन से किया गया प्रयास आपके लिए बेहद ही लाभदायक रहेगा। परिवार में कहीं से दुखद समाचार मिलने की आशंका है। यात्रा के समय अपने सामान और दस्तावेजों की सुरक्षा पर खास ध्यान दें, चोरी या खोने की आशंका है। जंक फ़ूड का अत्यधिक प्रयोग करके रोगों को निमंत्रण न दें। बिजनेस या नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होंगी। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। क्या न करें। आज झूठे प्रलोभन में ना फंसें। आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। मन में विचार का आदान-प्रदान हो रहा है तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह को बढ़ाएं रखना चाहिए। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कामकाज पर थोड़ा ध्यान लगाना चाहिए। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। जंक फूड से दूरी बनाना जरुरी होगा। मान सम्मान मिलने के भी आसार हैं। व्यापार में हानि होने से कर्ज ग्रस्त हो सकते हैं। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। युवा वर्ग अपने मित्रों की मदद करें। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ा आराम करने की जरूरत है, राहत महसूस होगी‌। घर-बाहर अशांति रहेगी। तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से चिंता रहेगी। आज परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नए अनुबंध करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। इनकम के क्षेत्र में आपको तेजी से बड़ी सफलता मिलने के योग है। किसी प्रियजन से उपहार मिलने की संभावना है। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और धन वापसी से मन भी प्रसन्न होगा। आज आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। ट्रेनिंग हो सकती है। जो भी सीखेंगे, वह आने वाले दिनों के लिए कारगर साबित होगा। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। सरकारी नौकरी में हैं तो काम में लापरवाही ठीक नहीं। कारोबारी दक्षता के बल पर फायदा उठा सकेंगे। ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, अधिक लाभ का लालच मन में न लाएं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता ना आने दें। नौकरी व व्यवसाय में तरक्की होगी। आज कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। जमीन से जुड़े हुए मसलें आज आपको परेशान कर सकते हैं। ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट पर अधिकारी भी मदद करेंगे। छात्रों के अधूरे लक्ष्य पूरे होंगे और धैर्य के साथ अपनी समस्याओं का समाधान करेंगे। किसी परीक्षा का आज आपको आपकी कल्पना से विपरीत परिणाम मिल सकता है। व्यवसाय में आर्थिक क्षमता का विकास होगा पर निवेश करने से पहले अच्छी तरह से परख लें। नौकरी करने वालों को संयम रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपने बुद्धि कौशल का लाभ मिलता रहेगा। संतान पक्ष से कोई खराब सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। दांपत्य जीवन की किसी समस्या का हल निकलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। सुख के साधन प्राप्त होंगे। बेकार की बातों में बहस न करें। आज मानसिक रूप से भी आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मतभेद में संवाद का साथ ना छोड़ें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। बड़े भाई के सहयोग से व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। अचानक धन मिलने के योग बन रहे हैं। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। ऑफिस के कुछ खास काम निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हो।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज राजकीय बाधा दूर होगी। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। पहले से बनायी हुई सारी योजनायें आज पूरी हो जाएंगी। आपको आज परिवार से मन पसंद सरप्राइज मिल सकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में काम का बोझ रहेगा। स्टूडेंट अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श ले सकते है। रोजमर्रा के काम मेहनत और किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। आज मित्रों का भरपूर साथ आपको मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। मन धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेगा। छात्रों को मनचाहे क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है।

आपने Rashifal 9 September का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 September का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 September 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस गणेश चतुर्थी बन रहा ब्रम्हयोग, जानिए कब विराजेंगे बप्पा और क्या है शुभ मुहूर्त

Back to top button