Bollywood

थोड़ी देर में उसे जला दिया जाएगा, फ़िर मैं कैसे अकेले रह पाऊँगी- शहनाज़ गिल

सिद्धार्थ के निधन के बाद बुरी तरीक़े से टूट गई हैं शहनाज़ गिल, नहीं थम रहे हैं आंस। लोग दोनों के लिए कर रहें प्रार्थनाएं

40 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कहने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने कई लोगों के दिलों को तोड़ दिया है। जी हां अभिनेता का गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। जिसके बाद उनके चाहने वाले काफ़ी गम में डूबे हुए है। वहीं बता दें कि टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी और शहनाज गिल की जोड़ी ‘सिडनाज’ भी टूट गई हैं।

siddharth shukla and shehnaz gill

भले ही सिद्धार्थ और शहनाज़ गिल ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात न की हो, लेकिन सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज़ गिल बुरी तरीक़े से टूट गई हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर शहनाज गिल की हालत भी बहुत खराब है। इस खबर ने उन्हें बुरी तरह तोड़कर रख दिया है और शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है।

इतना ही नहीं नेटीजन्स भी सिद्धार्थ के निधन के बाद गम में डूबे हुए हैं और वे सिद्धार्थ को लेकर दुःखद पोस्ट लिख रहे हैं। साथ ही साथ शहनाज़ गिल की भलाई के लिए भी सोशल मीडिया यूज़र्स चिंता व्यक्त कर रहें हैं। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि जब सिद्धार्थ ने अंतिम सांस ली, तब शहनाज़ गिल उनके साथ थीं। दरअसल, सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज और उनके पिता के बीच कथित तौर पर हुई बातचीत काफी सुर्खियां बटोर रही है।

गौरतलब हो कि स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, एक रिपोर्टर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, जिसने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज़ गिल्स के पिता से फोन पर बात की थी। इस दौरान शहनाज़ के पिता कहते हैं कि, “शहनाज़ का रो- रोकर बुरा हाल है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, ” शहनाज़ के मुताबिक उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। मेरे हाथों में वो दुनिया को छोडकर गया है। अब मैं क्या करूंगी कैसे जीऊंगी?”

इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, “शहनाज़ उसे सुबह आम तौर पर उठाने गई तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। फिर उसने उसे गोदी में पकड़ कर रखा फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। फिर उसने उसके परिजनों को बुलाया जो आस पास ही रहते हैं जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया।” इतना ही नही शहनाज़ ने कहा कि, ‘थोड़ी देर में उसे जला देंगे तो फिर मैं कैसे रहूंगी’।”

वहीं दूसरी और सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद प्रशंसकों का भी दिल टूट गया है और कई लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए सिद्धार्थ और शहनाज़ गिल के लिए अपनी चिंताओं को पोस्ट किया। एक नेटिजन ने लिखा कि, “मैं हमेशा चाहता था कि उनकी शादी हो जाए, अब मुझे पता है कि भगवान ने उन्हें शादी करने की अनुमति क्यों नहीं दी, वह जानता था कि उसे एक दिन सिड को अपने साथ ले जाना होगा, इसलिए अगर वह अब शादी कर लेता तो वह पीछे छूट जाता।

 

sidharth shukla

उसकी पत्नी उसके बच्चे उसकी माँ उसके भाई-बहन। #SidharthShukla” इसके अलावा एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, “ भगवान ने उन्हें शहनाज़ दी, लेकिन फिर उन्हें ही ले गए… उसने कहा तू 70 साल की भी हो जाएगी और मैं ज़िंदा रहा तो तेरे लिए रहूँगा…. यार वह क्या कर रही होगी”

sidharth shukla

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक तीसरे यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला और गिल के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा कि, “शहनाज़ गिल गहरे सदमे में होंगी। आशा है कि उनका परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें वह सभी समर्थन देंगे जो उन्हें चाहिए। आने वाले दिन, सप्ताह और महीने उसके लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन होंगे। ” एक अन्य ने लिखा कि, “मेरी प्यारी सना, हम जानते हैं कि वह तुम्हारा सब कुछ था … आप सिड में देखे गए आदर्श व्यक्ति के लिए अपने प्यार के बारे में बहुत मुखर थे। हम सोच भी नहीं सकते कि आप किस दौर से गुजर रहे होंगे। हम आपको जितना जानते हैं उससे ज्यादा मजबूत आप हैं। आज और हमेशा के लिए आप दोनों के लिए प्रार्थना। ”

वहीं आख़िर में बात शहनाज की करें तो उनके पिता संतोख सिंह ने कहा है कि वह ठीक नहीं है। मेरा बेटा शहबाज उसके साथ रहने के लिए मुंबई चला गया है और मैं बाद में जाऊंगा। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में एक मां और दो बहनें हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। कुल-मिलाकर देखें तो सिद्धार्थ के निधन से न सिर्फ़ दो घर के लोग आहत हुए हैं, बल्कि एक बड़ा तबका उनके निधन से दुखी है और टीवी इंडस्ट्री में सिद्धार्थ के व्यक्तित्व की भरपाई हाल-फिलहाल में संभव नहीं।

 

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d