बॉलीवुड

भारती ने अर्चना को कहा ‘चुगली चाची’, कपिल रेडी हो गए उतारने को अपनी शर्ट, देखें मजेदार Video

‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) का नया सीजन इस समय काफी सुर्खियों में बना हुआ है। एक लंबे गैप के बाद इस शो ने वापसी की है। शो में इस बार कपिल शर्मा के साथ चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, किकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह साथ नजर आ रहे हैं। शो हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को बड़ा गुदगुदा रहा है। शो में कपिल शर्मा और भारती सिंह सबसे ज्यादा दर्शकों को हंसा रहे हैं। वहीं शो की जज अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के ठहाके भी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

शो में कपिल शर्मा जज अर्चना पूरन सिंह का अक्सर मजाक उड़ाते रहते हैं। उनके ऊपर कई तरह के केमेन्टस किए जाते हैं। अर्चना भी इस हंसी मजाक को अच्छी स्पिरिट में लेती हैं और अपनी ट्रोलिंग पर खूब हँसती हैं। वैसे सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी अर्चना पूरन सिंह की जमकर टांग खिचाई होती है। कपिल के साथ साथ भारती सिंह भी अर्चना के मजे लेती रहती हैं।

हाल ही में द कपिल शर्मा शो के सेट के पीछे का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो तब का है जब शो पर धर्मेंद्र और शत्रुघन सिन्हा आए थे। इस दौरान अर्चना पूरन सिंह, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव और कपिल शर्मा शूट के बीच एक दूसरे से हंसी मजाक कर रहे थे। इस वीडियो को अर्चना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। बताते चलें कि अर्चना अक्सर शो के BTS Video यानि बिहाइंड द सीन के वीडियो साझा करती रहती हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शो की महिला कलाकार आपस में बैठकर चुगली करते हैं। इस दौरान भारती अर्चना पूरन सिंह को ‘चुगली चाची’ का टाइटल दे देती है। कुछ देर बाद कपिल भी बीच में आ जाते हैं और अर्चना की टांग खिचाई करने लगते हैं। वे कहते हैं कि अर्चना जी ऐसे ही वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाती हैं। इस पर अर्चना कहती हैं कि तुझे क्यों जलन हो रही है। बाद में कपिल अपनी शर्ट उतारने को भी रेडी हो जाते हैं।

यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसमें कपिल, अर्चना और भारती की मस्ती फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। इस वीडियो को देख यही लगता है कि ये लोग सच में फनी हैं। इन्हें लोगों को हँसाने के लिए किसी स्क्रिप्ट की भी जरूरत नहीं है। ये आपस में हंसी मजाक करते हुए भी हमारा मनोरंजन कर सकते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अर्चना कैप्शन में लिखती हैं ‘बिहाइंड द सीन्स। इसमें कपिल कहते हैं कि उन्होंने 6 किलो अंदर खींचा हुआ है।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी लगाया है।

देखें वीडियो-


अर्चना का यह वीडियो फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। इसे अभी तक 83 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई अर्चना की तारीफ कर रहा है तो कोई कपिल भारती की तरह उनका मजाक उड़ा रहा है। वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button