समाचार

पुतले फूंकने के चक्कर में खुद झुलसे, सीएम योगी का पुतला फूंकते समय 8 लोग झुलसे: देखें वीडियो

वाराणसी: पूरे देश में इस समय जमकर किसान आन्दोलन किये जा रहे हैं। भारत के हर कोने में किसान आन्दोलन की आग धीरे-धीरे भड़क रही है। इस मौके का विपक्ष काफी फायदा भी उठा रहा है। इस समय कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों को मौका मिल गया है कि वह केंद्र सरकार और जहां जहां बीजेपी की सरकार है उसपर निशाना साधे।

प्रदेश की योगी सरकार की हो रही जमकर बुराई:

UP government cancels public holidays

कांग्रेस इस पल को अच्छी तरह भुनाना जानती है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश में जमकर किसान प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इस समय उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को विपक्ष ने निशाने पर ले लिया है। योगी सरकार की जमकर बुराई की जा रही है और उनकी सरकार को किसानों का विरोधी बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब भी किसानों की स्थिति बेहतर नहीं थी। उस समय कांग्रेस का मुंह भी किसानों के मामले पर बंद रहता था। लेकिन आज बीजेपी पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस खुद को किसानों का हितैषी बता रही है। इस समय उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के जगह-जगह पर पुतले फूंके जा रहे हैं। इसी पुतले फूंकने के चक्कर में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास मुगलसराय में एक बड़ा हादसा हो गया।

पुतला फूंकते समय कुछ लोग आग की चपेट में आ गए:

किसान आन्दोलन में आये हुए कुछ लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक रहे थे। पुतला फूंकते समय कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में 8 लोग बुरी तरह जलकर झुलस गए। स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता कुछ लोगों के साथ मिलकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक रहे थे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने पुतला फूंकने से मना कर दिया।

पुलिस के मना करते ही मामला गंभीर हो गया और दोनों तरफ झड़प होने लगी। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुतले में आग लगा दी। इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी और कांग्रेसी कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में किसी का हाथ बुरी तरह झुलस गया है तो किसी का चेहरा। घायलों को मुगलसराय के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

वीडियो देखें-

Back to top button