राजनीति

‘चतुर बनिया’ थे गांधी! जिसने कहा था – आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना!

रायपुर छत्तीसगढ़ के तीन दिन के दौरे पर गए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ‘चतुर बनिया’ कह दिया। अमित शाह ने कांग्रेस के बारे में कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी पाने के लिए बनाई गई और इसका कोई सिद्धान्त नहीं है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस किसी एक विचारधार या सिद्धांत पर बनाई गयी पार्टी नहीं है। ये पार्टी तो आजादी प्राप्त करने का एक साधन थी। Amit shah on mahatma Gandhi.

अमित शाह ने गांधी को बताया ‘चतुर बनिया’ :

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी को एक ‘चतुर’ बनिया बताया। अमित शाह ने कहा, ‘महात्मा गांधी दूरदर्शी के साथ, बहुत चतुर बनिया थे, उनको मालूम था कि आगे क्या होने वाला है, उन्होने आजादी के तुरंत बाद कहा था, कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए।

हालांकि, महात्मा गांधी ने उस वक्त कांग्रेस को खत्म नहीं किया, लेकिन अब कुछ लोग पार्टी को खत्म करने का काम कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा ही नहीं है, देश और सरकार चलाने के कोई सिद्धांत ही नहीं थे, इसीलिए महात्मा गांधी ने इसे खत्म करने को कहा था।

बीजेपी की विचारधारा अन्य पार्टियों से स्पष्ट :

अमित शाह ने आगे ये भी कहा कि बीजेपी अपनी विचारधारा को लेकर स्पष्ट है। हमारे लिए यह साफ है कि जो भी देशद्रोही नारे लगाएगा वो देशद्रोही होगा। उन्होंने कहा कि देश में कुल 1650 राजनीतिक पार्टियां हैं जिनमें से केवल बीजेपी और सीपीएम का ही आंतरिक लोकतंत्र है। कल को कांग्रेस में अगर सोनिया गांधी अध्यक्ष पद छोड़ती हैं तो राहुल गांधी को वह जगह दी जाएगी।

आपको बता दें कि अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिन के दौरे पर हैं। जहां वो चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे है और कार्यकर्ताओं को उत्साहित भी कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि साल 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 90 सीटों का लक्ष्य रखें।

 

Back to top button