राजनीति

इंसानियत पर कलंक !! पढ़ें कैसे अमरनाथ यात्रा पर मुसलमानों ने यात्रियों से लगवाए जय पाकिस्तान के नारे

प्रदर्शनकारियों ने दमहाल हांजीपोरा पुलिस स्टेशन से हथियार लूटने के बाद 20 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। 17 को किसी तरह बल प्रयोग कर छुड़ाया गया लेकिन तीन पुलिसकर्मी देर रात गए तक लापता थे। बिगड़े हालात को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

बुरहान वानी और उसके दो साथियों सरताज और मासूम शाह को शुक्रवार शाम अनंतनाग मेंमुठभेड़ में मार गिराया गया था। उसके बाद से ही हिंसक झड़पों का दौर शुरू हो गया था। प्रशासन ने रात में ही पूरी वादी में सुरक्षा कड़ी कर दी थी। दक्षिण कश्मीर और श्रीनगर के आठ थाना क्षेत्रों में पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू कर सभी संवदेनशील इलाकों में आने-जाने के सभी रास्तों को सील कर दिया था।

कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में हजारों लोगों ने मारे गए आतंकियों के लिए गायबाना नमाज अदा की। उसके बाद हिंसक हुए लोगों ने जुलूस निकाल कर सुरक्षा बलों पर पथराव किया। पुलिस को लाठियां, आंसूगैस, रबर की गोलियां और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। वेस्सु कुलगाम में भीड़ ने हिंदुओं और सिखों के मोहल्ले पर भी पथराव किया। उन्होंने वहां चौकी पर भी हमला किया। लारनू-अनंतनाग, पल्हालन में दो पुलिस चौकियों पर पथराव किया। कुलगाम में भाजपा
नेता गुलाम हसन जरगर का मकान जला दिया गया।

प्रशासन ने पूरे कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को शुक्रवार को आधी रात के बाद ही बंद कर दिया। इसके साथ ही ब्राडबैंड सेवा की गति धीमी कर दी गई। प्रशासन ने श्रीनगर से जम्मू की तरफ किसी भी तरह के सामान्य वाहन को जाने की इजाजत नहीं दी। बनिहाल-बारामुला रेल सेवा भी पूरी तरह बंद रही।

Previous page 1 2
Back to top button