अध्यात्म

अगर आप लेते हैं ए.सी. की हवा तो हो जाएं सावधान, शनि देव हो सकते हैं आपसे नाराज!

आजकल सूर्यदेव का मिजाज कुछ ठीक नहीं लग रहा है। लोगों की गर्मी के मारे हालत खराब हो गयी है। गर्मी का आलम ये है कि लोगों को ना घर में शांति मिल रही है और ना ही बाहर। ऐसे में लोग बुरी तरह परेशान हैं। जो लोग सक्षम हैं वह इस भयानक गर्मी से बचने के लिए ए.सी. का सहारा ले रहे हैं। लेकिन हर किसी के बस की बात नहीं है कि वह ए.सी. का खर्च उठा पाए।

आजकल जीवन का अहम अंग बन गया है ए.सी. :

शहरों की बात की जाए तो यहां कुछ-कुछ जगहों पर छोड़कर लगभग हर जगह ए.सी. का आनंद लेने वाले लोग हैं। आज के समय में गर्मी के मौसम में जिस तरह भोजन, पानी आवश्यक वस्तुएं हैं, ठीक वैसे ही ए.सी. भी एक बहुत आवश्यक वस्तु है। आजकल की गर्मी को देखते हुए ए.सी. जीवन का अहम अंग बना हुआ है। लेकिन एक बात आप बिल्कुल नहीं जानते होंगे कि ए.सी. में आराम फरमाने वालों के लिए शनिदेव की दृष्टि अच्छी नहीं होती है।

ज्योतिषशास्त्र पर आधारित ग्रन्थ बृहत जातक ग्रन्थ के अनुसार शनि श्रम के कारक ग्रह हैं। वह श्रम करने वाले लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं। जो लोग कष्ट सहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं और उससे अपना और अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं, शनिदेव उनसे बहुत प्रसन्न रहते हैं। ऐसे लोगों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।

दिन भर ए.सी. में बैठे रहने वालों से नाराज रहते हैं शनिदेव:

जिस भी व्यक्ति पर शनिदेव का बुरा प्रभाव होता है, उसे ज्योतिषी जूता, छाता, काला कपड़ा दान करने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखते हैं। कुछ ऐसे भी काम हैं, जिन्हें करने से शनिदेव का बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्ही में से एक काम यह भी है। जो लोग दिन-भर कुछ काम नहीं करते हैं और सारा दिन ए.सी. में बैठे रहते हैं।

ए.सी. में बैठने की वजह से उन्हें कम शारीरिक श्रम करना पड़ता है और उनका पसीना भी नहीं बहता है। इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं। शनि देव उन लोगों से भी नाराज रहते हैं जो किसी गरीब को सताते हैं और उनका हक मारते हैं। ऐसे लोग कुछ भी उपाय कर लें, शनिदेव उनसे नाराज ही रहते हैं। शनिवार के दिन शरीर पर तेल की मालिश जरूर करें। इससे रोमछिद्र खुल जायेंगे और शरीर की गंदगी पसीने के माध्यम से निकल जाएगी।

Back to top button