अध्यात्म

राशिफल 9 जून 2017 : जानें आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन!

9 जून 2017, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 9 June 2017 Friday.

राशिफल 9 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेश जी कहते हैं कि आज आप आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस कार्य में आपकी सहायता करेगी। गणेश जी सलाह देते हैं कि शत्रुओं से संभलकर चलें। आज नए कार्य का प्रारंभ न करें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ (Taurus): गणेश जी कहते हैं कि आज आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगा। गणेश जी कहते हैं कि आज आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।

मिथुन (Gemini): आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी, जिससे आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। परिवार के साथ सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आवश्यक चीजों के लिए खर्च बढ़ेगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है।

कर्क (Cancer): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में बीतेगा। मित्रों और संतानों के बारे में चिंता रहेगी। अचानक धन खर्च हो सकता है। विवादजनक प्रसंगो से दूर रहें। कहीं और प्रवास न करें। अजीर्ण व अरुचि जैसे रोग कष्ट दे सकते हैं।

सिंह (Leo): आज सावधान रहें ऐसा गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम बरतें और वाद-विवाद से दूर रहें। माता से विवाद हो सकता है। आपके मन पर वैचारिक रूप से नकारात्मकता आ सकती है। संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर सावधानीपूर्वक हस्ताक्षर करें।

कन्या (Virgo): आज आपको मानसिक प्रसन्नता रहेगी और मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। उनका सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि मिल सकती है।

तुला (Libra): मन में दुविधा रहेगी जिसके कारण कोई भी निर्णय नहीं ले सकेंगे। ऐसा गणेशजी कहते हैं की आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। अगर आप अपने व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ देंगे तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवारजनों से वाद-विवाद न करें।

 

वृश्चिक (Scorpio): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का भाव अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों और रिस्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी रमणीय स्थल पर जा सकते हैं।

धनु (Sagittarius): क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। परिवार के साथ मनमुटाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता करें।

मकर (Capricorn): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन लाभदायक है। संबंधियों और मित्रों से भेंट होगी। विवाह के योग्य जातकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी आज का दिन लाभ देने वाला है।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन शुभ है। आज आपको हर कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त होगी। जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति हो सकती है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मीन (Pisces): मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों से सावधान रहे। संतान के विषय में चिंता सतायेगी। व्यापारी वर्ग को व्यापार में कुछ रुकावट आ सकती है।

Back to top button