बॉलीवुड

125 रुपए थी ‘तारक मेहता..’ की बबीताजी की पहली सैलरी, अब एक एपिसोड का लेती हैं इतना

टीवी पर वैसे तो सास बहू के ड्रामे वाले कई सिरियल्स आते हैं। ये शो कई सालों तक चलते भी हैं। लेकिन जब किसी कॉमेडी शो की बात आती है तो वह कुछ एक साल बाद बंद हो जाता है। लेकिन मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इसका अपवाद है। ये शो साल 2008 में शुरू हुआ था और आज तक दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो को दर्शक बड़ा एन्जॉय करते हैं। इसके हर किरदार अब पॉपुलर हो चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको शो में बबीता जी का निभाने वाली मुनमुन दत्ता को लेकर कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

munmun dutta

28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापूर में जन्मी मुनमुन दत्ता (बबीता जी) अभी 33 साल की हैं। वे दिखने में बहुत खूबसूरत हैं। उनकी यह सुंदरता शो में हाइलाइट भी की जाती है। खासकर शो के लीड किरदार जेठालाल तो बबीता जी पर चांस मारने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

munmun dutta

शो में मुनमुन दत्ता का किरदार एक मॉडर्न गर्ल का है। उन्हें एक ग्लैमरस महिला के रूप में शो किया जाता है। दर्शकों को उन्हें इस रूप में देखना खूब पसंद आता है। वैसे रियल लाइफ में भी मुनमुन बहुत ग्लैमरस हैं। यदि आप उनका इंस्टाग्राम आकॉउन्ट खँगालोगे तो आपको कई हॉट तस्वीरें देखने को मिल जाएगी। यही वजह है कि इंस्टा पर उन्हें 50 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

munmun dutta

कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता शो से गायब हो गई थी। ऐसे में उनके ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने की अफवाह भी उड़ने लगी थी। हालांकि अब उन्होंने सेट पर फिर से वापसी कर ली है। ऐसे में वे एक बार फिर ‘बबीता जी’ बनकर दर्शकों का दिल जीतेंगी। मुनमुन के शो पर वापसी की खबर को डायरेक्टर असित कुमार मोदी ने कंफर्म भी किया है।

munmun dutta

उन्होंने कहा कि मुनमुन कई वर्षों से हमारी टीम का हिस्सा रही हैं। उनके शो छिड़ने की सभी बातें बस अफवाहें थी। उन्होंने फिर से शो की शूट स्टार्ट कर दी है। आप जल्द ही उन्हें टीवी पर देख सकेंगे। यह शूटिंग भी सफल रही और टीम को उनके साथ काम करने में कोई समस्या नहीं आई।

munmun dutta

बबीता जी के शो में वापस आने से फैंस बड़े खुश हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुनमुन दत्ता ने टीवी की दुनिया में डेब्यू 2005 में किया था। हालांकि बचपन में भी वे अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वे 6 साल की थी तब एक्टिंग कर चुकी थी। तब उन्हें पहली सैलरी 125 रुपए मिली थी।

munmun dutta

वर्तमान में मुनमुन दत्ता एक फेमस टीवी पर्सनालिटी बन चुकी हैं। ऐसे में वे एक एपिसोड में काम करने का 35 से 50 हजार रुपए तक चार्ज करती हैं। 125 रुपए से 50 हजार रुपए तक की कमाई के पीछे उनका काफी स्ट्रगल भी रहा है। आज वे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की जान हैं। उनके बिना दर्शकों को भी शो फीका फीका सा लगता है।

वैसे आपको ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता का अभिनय कैसा लगता है?

Back to top button