अध्यात्म

Chanakya Niti: इन लोगों से 100 फिट दूर रहती है मां लक्ष्मी, दरिद्रता में जीते हैं जीवन

पैसा हर इंसान की बेसिक जरूरत होती है। इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यही वजह है कि हर कोई पैसा कमाने के लिए दिन रात मेहनत करता रहता है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है उसे जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन कई बार मां लक्ष्मी की कृपा कुछ खास लोगों को नहीं मिल पाती है। इस बारे में आचार्य चाणक्य ने भी अपनी चाणक्य नीति में बताया है।

chanakya niti

आचार्य चाणक्य अपने जमाने के महान विद्वान थे। वे एक कुशल रणनीतिकार, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिकार थे। उनकी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त को मौर्य वंश का सम्राट बनने में मदद मिली थी। चाणक्य नीति आज के जमाने में भी सटीक बैठती है। इसमें जीवन में सफलता प्राप्त करने के बारे में कई टिप्स दिए हुए हैं। इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति की उन बुरी आदतों का जिक्र किया है जिसके चलते उसके पास हमेशा धन की कमी रहती है। अर्थात उस व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पाती है।

late sleeping

देर तक सोना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति सुबह देर तक सोता है उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है। ऐसे लोग अक्सर आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि सुबह जल्दी उठने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक फिट रहते हैं। ऐसे में आपका दिमाग काम पर और भी अधिक फोकस कर पाता है। वहीं ज्यादा सोने से आपका दिमाग आलस से भर जाता है। आप काम में ठीक से फोकस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पैसा आपके पास नहीं आता है।

गंदगी में रहना

आचार्य चाणक्य की माने तो साफ सुथरे कपड़े न पहनने वाला और दांतों की साफ सफाई न करने वाला हमेशा आर्थिक तंगी से गुजरता है। शारीरिक रूप से गंदे रहने वाले के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपया नहीं बरसती है। वहीं आप जहां रहते हैं या काम करते हैं वह जगह भी साफ सुथरी होनी चाहिए। दरअसल मां लक्ष्मी को गंदगी पसंद नहीं है। धार्मिक मान्यताओं की माने तो जहां गंदगी रहती है वहाँ नेगेटिव एनर्जी अधिक होती है और ऐसी जगह मां लक्ष्मी वास करना पसंद नहीं करती है।

कटु वचन बोलना

चाणक्य नीति की माने तो हमे अक्सर मीठे बोल बोलना चाहिए। इसकी वजह ये है कि मीठे शब्द बोलने वाले व्यक्ति सभी को प्रिय होते हैं। वहीं कठोर वचन बोलने वाले से कोई भी व्यक्ति रिश्ता रखना पसंद नहीं करता है। ऐसे में आपके कान्टैक्ट कम बनते हैं और आपको धन अर्जित करने के अवसर भी कम मिलते हैं। वहीं मां लक्ष्मी को भी कड़वे बोल बोलने वाले नेगेटिव इंसान पसंद नहीं होते हैं।

अधिक भोजन करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार हमे अधिक भोजन खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों के घर दरिद्रता जल्दी आती है। उन्हें बीमारियां घेर लेती है। उनके पास अन्न और धन की समस्या बनी रहती है। मां लक्ष्मी भी ऐसे लोगों पर अपनी कृपा नहीं बरसाती है।

Back to top button