बॉलीवुड

श्रीदेवी की बेटी ने बिकीनी पहन निकाला संतरे का जूस, पर्दे के पीछे का नजारा देख छूट जाएगी हंसी

सपने और जमीनी हकीकत, इन दोनों में जमीन आसमान का अंतर होता है। हम अक्सर मन में चीजों की जैसी कल्पना करते हैं जरूरी नहीं कि असल जिंदगी में भी हमारे साथ वैसा ही हो। उदाहरण के लिए फिल्म या विज्ञापन में हम एक्टर और एक्ट्रेस को रोमांस, एक्शन और कई अलग अलग चीजें करते देखते हैं। वे कैमरे के सामने ये सब करते हुए बड़े कूल और हॉट लगते हैं। लेकिन जब हम उन्हीं चीजों को रियल लाइफ में ट्राय करते हैं तो कुछ और ही हो जाता है।

इस बात को बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने एक मजेदार वीडियो के माध्यम से दिखाया है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने ‘धडक’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसमें उनके साथ शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक चली थी। इसके बाद वे ‘गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल’ में नजर आई थी। इस फिल्म में जान्हवी के अभिनय को पसंद किया गया था। उन्हें राज कुमार राव और वरुण शर्मा के साथ हॉरर कॉमेडी ‘रुही’ में भी देखा गया था। इस फिल्म में फैंस को जान्हवी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था।

जान्हवी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। यही वजह है कि गिनी चुनी फिल्में करने के बावजूद जान्हवी बाकी एक्टर्स से ज्यादा फेमस है। इंस्टाग्राम पर तो जान्हवी आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती ही रहती हैं। जान्हवी खूबसूरत होने के साथ साथ अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर भी रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देख फैंस अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

jhanvi kapoor

दरअसल इस वीडियो क्लिप में जान्हवी बिकीनी पहनकर संतरे का जूस निकालती दिखाई दे रही हैं। जान्हवी ने दो वीडियो साझा किए हैं। इनमें पहले वीडियो में वे बिकीनी में इस संतरे का जूस निकालते हुए बड़ी हॉट लग रही हैं। यह एक परफेक्ट शॉट है। वहीं दूसरे वीडियो में वे इस संतरे का जूस निकालने के लिए बड़ा ही स्ट्रगल कर रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा है – Expectation VS Reality, मतलब उम्मीद के मुकाबले सच्चाई।

jhanvi kapoor juice

जान्हवी का यह वीडियो फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। इसे अभी तक 7 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई जान्हवी को इस ड्रेस में खूबसूरत बता रहा है तो कोई ये सवाल कर रहा है कि आप बिकीनी पहन संतरे का जूस क्यों निकाल रही हैं। वहीं बहुत सो ने कहा कि हमारे साथ भी Expectation VS Reality के कई मजेदार किस्से हुए हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही ‘गुड लक जैरी’ फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की ‘तख्त’ फिल्म भी है। वहीं वे राजकुमार राव के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं। वैसे आप लोगों को जान्हवी का या वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button