विशेष

चीन में लोगों ने दिखाई क्रूरता, जिन्दा गधे को फेंक दिया भूखे बाघों के सामने… वीडियो वायरल

आप तो जानते ही हैं कि इस पृथ्वी पर प्रकृति ने कई तरह के जीव-जन्तु बनाए हैं। ये जीव-जन्तु पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ जीव बहुत छोटे हैं तो कुछ बहुत बड़े हैं। कुछ जलीय जीव हैं तो कुछ जमीन पर रहते हैं। हर मौसम के हिसाब से रहने वाले जीव-जन्तु हैं। अलग-अलग जगह पर अलग-अलग जीव पाए जाते हैं।

कुछ जीव शाकाहारी होते हैं तो कुछ मांसाहारी। जो मांसाहारी जीव हैं वह शाकाहारी जीवों पर निर्भर रहते हैं एवं उन्हें खाकर वह अपनी भूख मिटाते हैं। इससे संतुलन बना रहता है। जंगल में रहने वाले जानवर अपने से भूख लगने पर शिकार करते हैं। उन्हें जब भूख लगती है तभी वह शिकार के लिए अन्य जानवरों पर हमला करते हैं।

जिन्दा गधे को फेंक दिया भूखे बाघों के सामने :

आपने चिड़ियाघर तो देखा ही होगा। वहां कई जंगली जानवरों को पिंजरे में बंद करके रखा जाता है। वहां वह खुद की मर्जी से खा भी नहीं पाते हैं। जब उन्हें भूख लगती है, तब उन्हें भोजन मिलने का इंतजार होता है। उन्हें उस मात्रा में भोजन मिल भी नहीं पाता है, जैसे वह जंगल में किया करते थे। जंगल में कोई भी जानवर अपने मन मुताबिक पेट भरकर खाता है।

चिड़ियाघर में रहने वाले शेर भी कुत्ते की तरह दिखाई देते हैं। कहां जंगल में रहने वाला शेर जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है, वही शेर पिंजरे में बंद होने के बाद गल जाता है। ये मांसाहारी जानवर खुले जंगल में खुद से शिकार करते हैं तो यह सही भी होता है, लेकिन जब इन जानवरों के सामने किसी निरीह जानवर को शिकार बनने के लिए जानबूझकर छोड़ दिया जाता है तो अमानवीय लगता है।

चिड़ियाघर के कर्मचारियों की जमकर हो रही आलोचना:

एक ऐसी ही घटना चीन में देखी गयी है। वहां के एल चिड़ियाघर में चार भूखे बाघों के सामने एक गधे को फेंक दिया जाता है। दरअसल चीन के एक चिड़ियाघर में वहां के कर्मचारियों ने एक गधे को बाघों की भूख मिटाने के लिए जिन्दा ही फेंक दिया। इस समय इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कर्मचारियों की इस हरकत के लिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

वीडियो देखें- 

https://www.facebook.com/447733385559457/videos/463788323953963/

Back to top button