अध्यात्म

धरती पर अंगारे बरसने के पीछे कारण हैं नक्षत्र, जानें कब तक ऐसे रहेगा सूर्यदेव का प्रकोप!

आजकल सूर्यदेव आग बरसा रहे हैं। इतनी भयानक गर्मी पड़ रही है कि लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोग बस यही चाहते हैं कि कैसे भी मौसम में थोड़ी ठंढी आये। लेकिन मौसम सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस समय 45 डिग्री तक तापमान चला जा रहा है। भारत के कुछ अन्य इलाकों में तो तापमान 50 डिग्री तक है। अब सोचिये कि वहां के लोगों की क्या हालत होगी।

बिजली की भी हो रही है खूब कटौती:

लोग भयानक गर्मी की वजह से अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। उत्तर भारत में जमकर लू चल रही है। ऐसे में अगर गलती से कोई घर से बाहर निकल जाए तो यकीनन लू की चपेट में आ जायेगा। गर्मी इतनी भयानक है कि कूलर भी फेल हो जा रहे हैं। कई जगहों पर तो गर्मीं में बिजली की खूब कटौती होती है। उन जगहों पर तो लोग कूलर भी नहीं चला सकते हैं।

इस भयानक गर्मी की चपेट में सबसे ज्यादा वृद्ध और बच्चे आ रहे हैं। बच्चों के लिए ये गर्मी जानलेवा है। जो लोग हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित हैं, वह भी इस भयानक गर्मी की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि इस भयानक गर्मी के पीछे ग्रह-नक्षत्र भी हैं। जी हां इसमें ग्रह-नक्षत्रों का बहुत बड़ा हाथ है।

भयानक गर्मी के पीछे है शनि ग्रह का हाथ:

25 मई को सूर्य का ग्रह परिवर्तन हुआ था। सूर्यदेव वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इसके साथ ही नौतपा शुरू हो गया था। सूर्य और मंगल की युति के साथ शनि के षडाष्टक योग का निर्माण हुआ था। इस योग के बनने की वजह से भयानक गर्मी हो रही है, लेकिन बीच-बीच में बारिश होने की भी सम्भावना है। जो फसलों और स्वास्थ्य दोनों के लिए काफी हानिकारक है।

आने वाले समय में स्थिति और भयावह होने वाली है, ऐसे में सभी को अपना ख्याल रखने की जरूरत है। इतनी भयानक गर्मी होने के पीछे शनि ग्रह का बहुत बड़ा हाथ है। जब शनि, राहू और मंगल एक साथ सम्बन्ध बनाते हैं तो सूर्य आग की तरह तपने लगता है। इससे पृथ्वी पर आग बरसने के साथ-साथ बारिश भी होती है। इससे मनुष्यों को काफी हानि होती है। शनि और राहू जब भी एक दूसरे के पास आते हैं, अपना-अपना विरोधपूर्ण परिणाम देते हैं।

Back to top button