बॉलीवुड

TMKOC शो में पोपटलाल की बुलबुल करती हैं यह काम, ग्लैमरस में देती हैं बबिताजी को टक्कर…

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है। पिछले कई सालों से ये सीरियल ऑडियंस को गुदगुदाता आ रहा है। इसकी कहानी और मजेदार ट्विस्ट फैन्स का खूब मनोरंजन करते हैं। बता दें कि इस सीरियल ने अपने कलाकारों को नाम और पैसा दोनों दिया है। इतना ही नहीं इस सीरियल में कई ऐसे कलाकार हैं जो पिछले 12 सालों से इस सीरियल से जुड़े हुए हैं। ऐसी ही एक अदाकारा हैं खुशबू तावड़े। खुशबू तावड़े को तारक मेहता की बुलबुल के नाम से जाना जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं खुशबू के बारे में।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ख़ुशबू (@khushbootawdeofficial)

खुशबू तावड़े सुपरहिट मराठी एक्ट्रेस हैं। खुशबू मूल रूप से मुंबई की ही रहने वाली हैं। मुंबई के डोंबिवली इलाके में खुशबू का जन्म हुआ और वह यहीं पली-बढ़ीं।

खुशबू तावड़े ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बुलबुल के नाम का किरदार निभाया है। उस दौरान बुलबुल और पोपटलाल की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई।

TMKOC Fame Bulbul

खुशबू 2008 से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ी हुई हैं। खुशबू तावड़े ने कई मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं। खुशबू को पढ़ने-लिखने का बहुत शौक है। अक्सर वह किताबें पढ़ते हुए अपनी एक फोटो पोस्ट करते हैं।

 

वहीं खुशबू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने मराठी एक्टर संग्राम साल्वी से शादी की है। दोनों ने साल 2018 में लव मैरिज की थी।

TMKOC Fame Bulbul

आख़िर में जानकारी के लिए बता दें कि खुशबू ने महाराष्ट्र टाइम्स श्रवण क्वीन 2009 में भी भाग लिया था। खुशबू तावड़े ने तू भेटशी नव्याने , पारिजात (साम टीवी), प्यार की ये एक कहानी (स्टार वन) और तेरे लीये (टीवी सीरीज) (स्टार प्लस) में अभिनय किया था।

TMKOC Fame Bulbul

Back to top button