विशेष

शांति और अमन का राग अलापने वाला तालिबान कितना हैवान है, इन 10 तस्वीरों में देखें

अफगानिस्तान के हालात इन दिनों बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस पर कब्जा करने वाले तालिबान का कहना था कि वह अमन और चैन से हुकूमत करना चाहता है। वह अफगानी नागरिकों के अधिकारों और उनकी जान की सुरक्षा करेगा। हालांकि कुत्ते की दुम को कितना भी सीधा कर लो वह तेड़ी ही रहती है। तालिबान भी वैसा ही निकला। उसकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। इस बात के सबूत अफगानिस्तान के जमीनी हालात की सामने आ रही तस्वीरों को देख समझे जा सकते हैं।

एक बार फिर तालिबान ने दिखा दिया कि वह सिर्फ खौफ और दहशत की बोली बोलता है। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सड़कों पर खुलेआम हिंसा की जा रही है। महिलाएं व बच्चे खून से लथपथ मिल रहे हैं। तालिबानी लड़ाके रॉकेट लॉन्चर्स लिए सड़कों पर गश्त लगते नजर आ रहे हैं। लोगों को डंडे और कोड़े से पीटा जा रहा है। इतना ही नहीं पुरुषों का मुंह काला कर उनके गले में रस्सी डाल परेड निकाली जा रही है।

ऐसे में आज हम आपको 10 तस्वीरों के माध्यम से तालिबान के खौफ की हकीकत बता रहे हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे तालिबान द्वारा अफगानी नागरिकों पर सितम ढाए जा रहे हैं।

1. ये तस्वीर काबुल एयरपोर्ट की है। यहां लोग देश छोड़ जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इन पर तालिबान ने डंडों, कोड़ों और नुकीले औजारों से वार किए। जालिमों ने बच्चों तक को नहीं छोड़ा है।

2. तालिबान लोगों के बीच अपना खौफ पैदा करने पर बहुत जोर देती है। इस तस्वीर में इसी मकसद से पुरुषों के चेहरे पर कालिख पोत, उन्हें गले में रस्सी डालकर सड़क पर घुमाया जा रहा है।

3. अभी तक अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान यही राग अलाप रहा था कि वह शांति से शासन करेगा। हालांकि इन तस्वीरों को देख यही लगता है कि तालिबान क्रूर शरिया कानून लागू करने वाला है।

4. इस तस्वीर में अफगानी लोग काबुल एयरपोर्ट पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। वे निहत्थे थे लेकिन फिर भी तालिबानी लोगों ने उन पर हथियार चलाए। इस क्रूर हरकत में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

5. तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे तालिबान का खौफ लोगों के चेहरे पर है। शांति की बजाय तालिबान की बर्बरता ही दिख रही है।

6. यह फोटो भी काबुल एयरपोर्ट के बाहर की है। यहां तालिबानी हमले में एक महिला घायल हो गई थी। ऐसे में दो लोग उसे उठाकर ले जा रहे थे। ये लोग तालिबानी हमले में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे तभी तालिबान ने हमला कर दिया था।

7. पहले तो तालिबान बोल रहा था कि जो लोग देश छोड़ जाना चाहते है उन्हें वह नहीं रोकेगा। हालांकि अब तालिबान की दरिंदगी नजर आ रही है।


8. इस बीच एक दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक अफगानी लड़की अमेरिकी सैनिकों से गुहार लगा बोल रही है कि वे तालिबान से उनकी रक्षा करें।

9. मंगलवार को काबुल एयरपोर्ट में घुसने की कई लोगों ने कोशिश की थी। ऐसे में तालिबानी लड़ाके वहाँ तैनात हो गए और अंदर घुसने वालों पर हमला करने लगे।

10. ये नजारा काबुल के वजीर अकबर खान इलाके का है जहां तालिबानी लड़ाके बंदूक लेकर गश्त लगा रहे हैं। उन्हें गाड़ियों में रॉकेट लॉन्चर लेकर चलते भी देखा गया है।

Back to top button