समाचार

तालिबान आतंकियों पर स्वरा भास्कर को आया प्यार, हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तालिबान मुद्दे पर हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी की मांग लोगों द्वारा की जा रही है। दरअसल अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए तालिबानी आतंकियों की तुलना हिंदुत्व से की है। इनके इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर इनकी काफी आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। यहां तक की गाजियाबाद पुलिस में इनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज करवाई गई है।

क्या लिखा था ट्वीट पर

swara bhaskar

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबान के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद से ही इन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। वहीं अब इनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। एक यूजर ने तो स्वरा की क्लास लगाते हुए लिखा कि, ‘आईपीसी की धारा 295 ए के तहत जो भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा उसे कारावास की सजा हो सकती है जोकि 3 साल तक बढ़ाई जा सकती है।’


जबकि दूसरे यूजर ने उन पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘स्वरा भास्कर ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके लिए उन्हें तुरंत सजा मिलनी चाहिए?  इसके साथ ही उन्होंने अरेस्ट स्वरा भास्कर हैशटैग के साथ अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया।


अन्य यूजर ने तो अपने ट्वीट में यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ‘यूपी पुलिस कृप्या स्वरा भास्कर के खिलाफ कड़े से कड़ा एक्शन लिया जाए। वो हमारे हिन्दू धर्म के लिए अभद्र भाषा को बढ़ावा दे रही हैं।


जबकि एक यूजर ने स्वरा भास्कर को अफगान भेजने की बात कही और लिखा ‘हिंदुत्व आतंक’ का अनुभव किया है। अब सरकार को उन्हें छह महीने के लिए तालिबान आतंक का अनुभव करवाने के लिए अफगानिस्तान जरूर भेजना चाहिए। तभी वह तुलना कर पाएंगी। वहीं एक यूजर्स ने लिखा ‘तुम लोगों की वजह से ही हिन्दुत्व बदनाम है, क्योंकि तुम लोगों ने अपने आप से नई परिभाषा बनाई है’।

जिस तरह से लोगों की प्रतिक्रियाएं स्वरा के ट्वीट पर आ रही हैं, उससे साफ है कि कई लोगों को इनके इस विचार से ठस पहुंची है।

गाजियाबाद पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

swara bhaskar

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ट्वीट से भड़के एक यूजर ने गाजियाबाद पुलिस को ऑनलाइन लिखित शिकायत दी है। एडवोकेट युक्ति राठी की ओर से ये शिकायत दर्ज करवाई गई है। इन्होंने गाजियाबाद पुलिस को ईमेल पर एक शिकायत भेजी है। इसमें उन्होंने तालिबान की तुलना हिन्दुत्व से करने पर स्वरा भास्कर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। युक्ति ने इस शिकायत की कॉपी गाजियाबाद पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट भी की है। हालांकि पुलिस ने अभी युक्ति राठी के ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया है।

Back to top button