बॉलीवुड

दिव्या अग्रवाल पर बरसे करण जौहर, एक्ट्रेस को दिखाया घर से बाहर का रास्ता

बिग बॉस ओटीटी के पहले ‘संडे का वार’ एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को खूब सुनाया और एक-एक कर सबकी क्लास लगाई। शो के दौरान करण जौहर कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल पर खासा नाराज हुए और इन्होंने कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल को तगड़ी फटकार लगाई।

Divya Agarwal

दिव्या अग्रवाल को करण ने उनके व्यवहार को लेकर फटकार लगाई। करण ने दिव्या से साफ तौर पर कहा कि उन्हें उनका व्यवहार पसंद नहीं आया। इतना नही नहीं, करण जौहर ने दिव्या अग्रवाल से यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें शो में नहीं रहना है, तो वो यहां से बाहर जा सकती हैं। करण द्वारा लगाई गई क्लास से दिव्या को काफी बुरा लगा और वो रोने लगी।

इस वजह से करण ने सुनाया

Divya Agarwal

दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी के पहले और दूसरे एपिसोड में को-कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल से बहस के दौरान कहा था कि उन्हें शो की जरूरत नहीं हैं। दिव्या इस शो में कई बार कहते हुए नजर आई हैं कि उन्हें शो की जरूरत नहीं है। इस वजह से करण ने दिव्या को खूब सुनाया और उन्होंने शो से बाहर तक जाने को कह दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot (@voot)

करण जौहर ने दिव्या अग्रवाल को उनके एनॉइंग व्यवहार के लिए भी खूब फटकार लगाई। करण की बात सुनकर दिव्या को गुस्सा आ गया और वो करण से भी बहस तक करने लगी। हालांकि बाद में दिव्या को रोना आ गया।

अक्षरा सिंह की कि तारीफ

akshara-singh

करण जौहर ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का समर्थन किया और इनकी तारीफ करते हुए नजर आए। दरअसल बिग बॉस ओटीटी के पहले हफ्ते में अक्षरा सिंह घर की कैप्टन बनी थीं। इस दौरान कई लोगों के साथ अक्षरा सिंह की बहस हुई। शो की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के साथ हुई बहस में दिव्या ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर टिप्पणी की थी और काफी गलत बाते कही थी। ऐसे में करण जौहर ने इस मुद्दे को उठाया और दिव्या को भोजपुरी इंडस्ट्री पर कमेंट करने के लिए खूब सुनाया। साथ ही साथ अक्षरा सिंह का सपोर्ट भी किया।

akshara-singh

संडे का वार स्पेशल एपिसोड में अक्षरा सिंह ने भी दिव्या अग्रवाल को खूब सुनाया। अक्षरा ने दिव्या को सुनाते हुए कहा कि, ‘खुद को सो कॉल्ड सुपर स्टार कहने वाले लोग हमें ये ना बताएं कि हम इनसे बात कर नीचे हो जाएंगे। हमें फक्र है कि भोजपुरी को हम लोग रिप्रिजेंट करते हैं, आप नहीं। आप हमें ना बताएं, हमको पता है हमारा संस्कार, हमारी तमीज, हमारी सभ्यता।’ इस बात कर पर करण जहर ने भी अक्षरा सिंह का सपोर्ट किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

करण जौहर ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री अलग नहीं है। हम सभी भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं और भारतीय सिनेमा का सम्मान करना हम सबका फर्ज है। भोजपुरी एक बड़ी इंडस्ट्री है।

उर्फी जावेद हुईं एविक्ट

वीकेंड का वार एपिसोड में घर का पहला एविक्शन भी हुआ और उर्फी जावेद को घर के बाहर का रास्ता दिखाया गया। कंटेस्टेंट उर्फी जावेद का कनेक्शन नहीं होने की वजह से वह शो के तीसरे दिन एविक्शन के लिए नॉमिनेट हो गईं थी। वहीं रविवार को इन्हें घर से बाहर कर दिया गया।

Back to top button