दिलचस्पराजनीति

मैच से पहले पाकिस्तानियों में था उत्सव का माहौल, मैच के बाद पुरे पाकिस्तान में छा गया मातम… देखें वीडियो

जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है दोनों तरफ उत्सव जैसा माहौल होता है। वर्षों बाद भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से मैदान में आमने-सामने चैंपियंस ट्राफी का मुकाबला खेलने के लिए उतरे थे। टॉस पाकिस्तान के पक्ष में गया। यह जानकर पाकिस्तानी खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। उन्हें लगा कि अब तो यह मैच पाकिस्तान का हो चुका है।

इस मैच के शुरू होने से पहले कई तरह की खबरे भारतीय और पाकिस्तानी मीडिया में उड़ रही थी। जहाँ एक तरफ पाकिस्तानी मीडिया यह बता रहा था कि इस बार पाकिस्तान की अच्छी स्थिति है और पाकिस्तान भारत से जीत सकता है, वही भारतीय मीडिया और भारतीय टीम के खिलाड़ी भारत के जीतने की बात कर रहे थे। हालांकि मैच शुरू होने से पहले कुछ बी कहा नहीं जा सकता था।

युवराज की धमाकेदार पारी ने दिलाई भारत को बड़ी जीत:

भारत की शुरुआत को देखकर ऐसा लग रहा था कि भारत 250 रन भी बड़ी मुश्किल से बना पायेगा। ऊपर से हो रही बारिश इस शक को और मजबूत कर रही थी। मैच में उस समय जान आ गयी जब युवराज ने मैदान में कदम रखा। आते ही युवराज ने चौक्कों की बारिश कर दी। तब जाकर भारत का स्कोर कुछ सुधरा।

एक-एक करके 164 रण पर धराशायी हो गयी पाकिस्तानी टीम:

इसमें चार चाँद लगाने का काम हार्दिक पंड्या ने किया। आते ही अपने हैट्रिक छक्के की मदद से भारत का स्कोर 319 ले गए। इसके बाद पहले ही पता चल गया कि यह मैच भारत जीत चुका है। पाकिस्तान की शुरुआत ठीक हुई, लेकिन जैसे ही पाकिस्तान के विकेट गिरने शुरू हुए, एक के बाद एक करके पूरी पाकिस्तानी टीम धयाशायी हो गयी। भारत के 320 के लक्ष्य के सामने पाकिस्तान केवल 164 रन ही बना पाया। आख़िरी खिलाड़ी ने तो खेलने से भी माना कर दिया।

बढ़-चढ़कर बोलने की वजह से हो रही पाकिस्तान की बेइज्जती:

मैच की शुरुआत से पहले पाकिस्तानी समर्थक खूब उछल रहे थे। इस बार पाकिस्तान ही जीतेगा। लेकिन मैच की हालत देखने के बाद उनका क्या हाल हुआ होगा, यह सोचकर भी हँसी आती है। सच ही कहा गया कि कि अपनी औकात से बढ़कर बोलना कभी-कभी खुद की बेइज्जती भी करवा देता है। इस समय पाकिस्तान के साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है। आप वीडियो में मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तानी समर्थकों का रिएक्शन देख सकते हैं।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/D7MJOrozjWY

Back to top button