बॉलीवुड

एक साल भी नहीं टिक सकी इन बॉलीवुड सितारों की शादी, फर्स्ट एनिवर्सरी से पहले ही हो गया तलाक

कहते हैं शादी 7 जन्मों का बंधन होता है। लेकिन आज के मॉडर्न जमाने में लोग एक जन्म ही पूरा साथ निभा लें तो बहुत बड़ी बात होती है। खासकर बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर ब्रेकअप और तलाक की खबरें आती रहती हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, शाहरुख खान-गौरी खान जैसे कुछ कलाकार हैं जिन्होंने पूरे जीवन एक ही पार्टनर के साथ हंसी खुशी बिताए हैं। लेकिन बहुत से कपल ऐसे भी हैं जिनकी शादी कुछ ही सालों में टूट गई। लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे सेलिब्रिटी कपल से मिलाने जा रहे हैं जिनकी शादी एक साल तक भी नहीं टिक पाई। वे अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी तक नहीं मना पाए।

रेखा और मुकेश अग्रवाल

rekha mukesh

रेखा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितनी चर्चा में रही उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही। खासकर उनकी शादी को सबसे ज्यादा मीडिया की अटेन्शन मिली। रेखा ने 1990 में मुकेश अग्रवाल नाम के शख्स से शादी रचाई थी। दोनों ने ये शादी अपनी मर्जी से की थी। इनमें प्यार और डेटिंग भी हुई, शादी के कुछ दिन अच्छे भी गए, लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी।

Rekha-Husband

दरअसल मुकेश को ग्लैमरस लाइफ पसंद थी जबकि रेखा इस से ऊब चुकी थी। ऐसे में दोनों ने तलाक लेने का फैसला भी कर लिया था। इस बीच मुकेश को बिजनेस में घाटा हुआ और वे कुछ शारीरिक परेशानियों से भी जूझ रहे थे। इसके चलते उन्होंने 2 अक्टूबर, 1990 को खुदखुशी कर ली। इस तरह रेखा कि शादी सिर्फ 7 महीने ही रह पाई।

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम

karan singh grover first wife

बॉलीवुड में एंट्री करने के पहले करण सिंह ग्रोवर टीवी की दुनिया के जाने माने कलाकार थे। तब उन्हें श्रद्धा निगम से इश्क हो गया था। ऐसे में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि ये शादी सिर्फ 10 महीने में ही टूट गई। इसकी वजह करण के आफ्टर मैरिज होने वाले लव अफेयर्स थे। इसके बाद करण ने दो और शादियां की लेकिन वह भी तलाक पर द एंड हुई। वर्तमान में वे बिपाशा बसु के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन बीता रहे हैं।

मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता

मॉडल और एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने 25 जनवरी, 2017 को बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी रचाई थी। मुंबई में उस शादी का एक भव्य समारोह भी रखा गया था। लेकिन शादी के सिर्फ 6 महीने के अंदर ही मंदाना ने गौरव के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कर दिया। बताया जाता है कि मंदाना के ससुरालवाले नहीं चाहते थे कि उनकी बहू फिल्मों में काम करे।

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा

pulkit wife

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने नवंबर 2014 में अपनी प्रेमिका श्वेता रोहिरा से शादी रचाई थी। लेकिन 11 महीनों में ही ये शादी तलाक तक जा पहुंची थी। शादी टूटने की वजह पुलकित की  यामी गौतम से बढ़ती नजदीकियां बताई जाती है।

सारा खान और अली मर्चेंट

sara khan husband

टीवी एंड फिल्म एक्ट्रेस सारा खान ने ‘बिग बॉस सीजन 4’ में अली मर्चेंट से शादी की थी। साल 2010 के अंत में इनका निकाह हुआ था। लेकिन शादी के सिर्फ दो महीने में ही बात तलाक तक जा पहुंची। इस तलाक को लेकर दोनों की अपनी अपनी वजहें थी।

Back to top button