अध्यात्म

राशिफल 5 जून 2017 : जानें आपके लिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन!

5 जून 2017, सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 5 June 2017 Monday.

राशिफल 5 जून 2017 –

 

मेष (Aries): गणेश जी कहते है कि आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास का योग है। विचारों में उग्रता व अधिकार की भावना बढे़गी। आज लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे और वाहनसुख का योग बन रहा है।

वृषभ (Taurus): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन अच्छा बितेगा है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सारा दिन आनंद व उल्लास में बितेगा। आपके सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन लाभ की संभावना है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे व बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। नया काम शुरु करने की योजना तो बनेगी, लेकिन गणेश जी कार्य प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे व्यय होगा। पाचनक्रिया संबंधी बीमारी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

कर्क (Cancer): आपका दिन आज अशुभ है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति की कमी रहेगी व मन अशांत रहेगा। घर में झगडा हो सकता है। स्वजनों से मनमुटाव होने भी हो सकता है। धन का व्यय बढ़ेगा व समयानुसार भोजन उपलब्ध नहीं होगा। शांतिपूर्वक नींद नहीं मिलेगी। समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखें।

सिंह (Leo) : आपका आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेश जी कहते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व भाई-बंधुओं के साथ समय बीतेगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना सकते हैं। मित्रों और स्वजनों से भेंट होने के योग हैं। कार्य में सफलता से मित्र खुश होंगे। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि बनेगी।

कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके कार्य सिद्ध होंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा औऱ आर्थिक लाभ हो सकता है। घूमने की योजना बन सकती है। बौद्धिक चर्चा में शामिल होंगे, लेकिन वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला (Libra): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक क्षमता में सुधार होगा। आज अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सृजनात्मक कार्य करेंगे। आर्थिक मामलों पर व्यवस्थित योजना बनायेंगे। प्रियजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज आप दुर्घटना से बचें, ऑपरेशन न करवायें व वाद विवाद से दूर रहें। किसी से बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ख्याल रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंता से परेशान हो सकते हैं। आनंद-प्रमोद में खर्च बढ़ने की संभावना है। स्वजनों से कलह हो सकता है।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आप के लिए लाभकारी है। आप गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद लेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर घुमने जा सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। आज आपको अच्छा भोजन मिल सकता है।

मकर (Capricorn): गणेश जी कहते हैं कि आज आप का दिन संघर्षपूर्ण बितेगा। आग, पानी या वाहन संबंधित दुर्घटना से दूर रहें। व्यापार हेतु यात्रा से लाभ होगा और उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। संतान की पढ़ाई के संबंध में कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन, मान, सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ (Aquarius): आज आपका दिन मिश्रित रहेगा ऐसा गणेशजी बताते हैं। आप का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। मानसिक शांति रहेगी और कार्य करने का उत्साह कम होगा। खर्च अधिक रहेगा और आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने में धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन के योग बन रहे हैं। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे।

मीन (Pisces): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। अधिक परिश्रम लगने वाले कार्यों को अभी टाल दें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक करना होगा। अचानक से धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को पुरानी उगाही का धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के संबंध में संभल कर रहें।

Back to top button