विशेष

भूखे मगरमच्छ को मीट का टुकड़ा देने गई महिला लेकिन मगरमछ को इंसान की मांस पसंद थी, देखें वीडियो

एक कहावत तो आप सभी ने सुना होगा कि, “जल में रहकर मगरमच्छ से बैर”। जी हां इस कहावत का अर्थ होता है कि अपने आश्रयदाता से शत्रुता नहीं करना चाहिए। वैसे भी अधिकतर लोग मगरमच्छ का नाम सुनकर ही डर जाते हैं। जी हां यह विशालकाय जानवर अपने नुकीले दांत से किसी की भी चमड़ी पल भर में उधेड़ सकता है। ऐसे में इनके नजदीक जाने की कोशिश शायद ही कोई करे और शायद यहीं वज़ह है कि इनके नाम से ही लोगों की रूह कांप जाती है।

Crocodile Attack

वहीं 2 अगस्त को कलिफ़ोर्निया (California) के एक ज़ू से दिल कंपा देने वाली वीडियो सामने आई। जहां चिड़ियाघर में मगरमच्छों को खाना खिलाने गई लड़की के ऊपर ही मगरमच्छ ने अटैक (Crocodile Attack) कर दिया। बता दें कि चिड़ियाघर में करीब साढ़े आठ फ़ीट का एक विशाल मगरमच्छ है। इसे डार्थ गैटर (Darth Gator) नाम दिया गया है। इसके दांत काफी नुकीले हैं, जिससे वो पलभर में कच्चे मांस को चबा डालता था। चिड़ियाघर में उसे तीन टाइम खाने में चिकन दिया जाता था। घटना वाले दिन भी ज़ू की एक कर्मचारी उसे खाना खिलाने उसके नजदीक गई। लेकिन उस दिन डार्थ के इरादे कुछ और थे। उस दिन वो मुर्गी का मांस नहीं, इंसान का मांस खाना चाहता था। इसलिए उसने लड़की पर ही अटैक कर दिया।

Crocodile Attack

गौरतलब हो कि ज़ू ने 2 अगस्त को अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इसका वीडियो शेयर किया। जिसमें मगरमच्छ को खाना खिलाती जूलिएट (Juliet) नजर आ रही हैं। जूलिएट ने मगरमच्छ के केज के नजदीक जाकर उसका दरवाजा खोला ताकि उसे खाना खिलाया जा सके। लेकिन शुरुआत से ही मगरमच्छ चिकन की जगह जूलिएट में इंट्रेस्टेड दिखा और वो मुंह खोलकर लड़की के ऊपर ही अटैक करता नजर आया। बता दें कि शुरुआत में जूलिएट इसे देख हंस रही थी। लेकिन बाद में ज़ू अथॉरिटी ने उसे बताया कि वो लकी है जो जिन्दा है। मगरमच्छ के इरादे ठीक नहीं थे।

Crocodile Attack

वहीं जानकारी के लिए बता दें कि जूलिएट ज़ू ओनर की बेटी है। उसे जानवरों को खाना खिलाना पसंद है। इसलिए वो स्टिक में मांस को लेकर मगरमच्छ के नजदीक गई थी। उसने मगरमच्छ के टैंक का ग्लास खोला ताकि उन्हें खिला सके। लेकिन डार्थ नीचे कूद गया और जमीन पर आकर उसने जूलिएट पर अटैक कर दिया। इतने में वो समझ नहीं पाई और इसे खेल समझती रही। उसने तुरंत डार्थ के मुंह में मांस का टुकड़ा डाल दिया। शुक्र की बात है कोई अनहोनी नहीं हुई, लेकिन अगर थोड़ी भी लापरवाही होती तो मगरमच्छ जूलिएट पर अटैक कर देता। यह तो तय बात है।

Back to top button