समाचार

कैब ड्राइवर को 20 थप्पड़ मारने वाली लड़की निकली झूठी, नई वीडियो में सच आया सामने

कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक महिला, कैब ड्राइवर को जमकर मार रही थी। इस महिला ने सारी हदें पार करते हुए 20 थप्पड़ कैब ड्राइवर को मारे थे। वहीं बीच बचाव करने आए एक अन्य शख्स को भी युवती ने मारने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं इस महिला ने कैब ड्राइवर का फोन भी तोड़ दिया था। इस घटना की वीडियो काफी वायरल हुई थी और हर किसी ने इस महिला की खूब निंदा की थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर लिया है। ये केस लखनऊ पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है। ये घटना 30 जुलाई की थी।

क्या है पूरा मामला

30 जुलाई को लखनऊ के नहरिया चौराहा ट्रैफिक सिग्नल पर पुलिस ने एक कैब वाले को रोका था। पुलिस द्वारा रोके जाने के कुछ ही देर बाद वहां पर एक महिला पहुंच गई। जो कि कैब ड्राइवर की जमकर पीटाई करने लगी। पुलिस ने जब इस महिला से ऐसा करने की वजह पूछी तो महिला ने कैब ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो सही से गाड़ी नहीं चला रहा था। महिला का आरोप था कि ये कैब उसके नजदीक से निकालकर ले गया। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और गाड़ी उसे साइड से मारते हुए निकली। इसके अलावा युवती ने ये आरोप भी लगाया कि गाड़ी में सवार युवक उसे परेशान कर रहे थे।

युवती ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार कैब से वो बाल-बाल बची है। वहीं ड्राइवर ने भी अपना पक्ष रखते हुए युवती पर साइड मिरर और फोन तोड़ने का आरोप लगाया था। पीड़ित ड्राइवर सआदल अली ने पुलिस को बताया था कि महिला ने उसके फोन के दो टुकड़े कर दिए व कार का मिरर तोड़ दिया था।

किया काफी देर हंगामा

इस महिला ने सड़क पर काफी देर तक हंगामा किया था। वहीं बाद में पुलिस इन दोनों को थाने ले गई थी। जहां पर महिला ने केस दर्ज करने से मना कर दिया था। वहीं इस घटना के कुछ दिनों बाद पुलिस ने महिला पर ही केस दर्ज कर लिया है। दरअसल इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा। जिससे साफ हो गया कि महिला झूठ बोल रही थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़की ने खुद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था।

जब रोड़ पर ग्रीन सिग्नल था तब वाहन तेजी से सड़क पर जा रहे थे। इस बीच वो लड़की गाड़ियों के बीच से रास्ता पार करने की कोशिश करने लगी। ये लड़की कैब के सामने आ गई। हालांकि कैब ड्राइवर द्वारा सही समय पर ब्रेक लगाय दिया गया। लेकिन लड़की ने इसी बात पर कैब ड्राइवर को मारना शुरू कर दिया। लेकिन अब आरोपी लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


आपको बता दें कि इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की ही मांग कर रहा था। जिस तरह से महिला ने कैब वाले को मारा था। उसे देखकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था और इस महिला को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी।

Back to top button