स्वास्थ्य

लहसुन की 2 कलियों का नुस्खा अगर अपना लें शादीशुदा पुरुष, फ़िर ज़िंदगी बन जाएगी खुशनुमा। जानिए कैसे?…

रात को बिस्तर पर जाने से पहले खा लें लहसुन की दो कली। फ़िर देखें फ़ायदा...

यह तो हम सभी जानते हैं कि लहसुन का सामान्यतः उपयोग सब्जी बनाने से लेकर कई खाद्य पदार्थों में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मसाले के रूप में उपयोग होने वाला यह लहसुन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। जी हां अगर आप नहीं जानते तो हम बताते है आज आपको लहसुन के उपयोग के फ़ायदे।

benefits of garlic

बता दें कि भागदौड़ भरी इस लाइफ में ज्यादातर पुरुष आजकल अपनी सेहत और फिटनेस का ध्यान नहीं रख पाते हैं। हालांकि कई लोग खुद को एक्टिव और एनर्जी से भरपूर बनाए रखने के लिए कई महंगी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन बात यही है जो व्यक्ति काफ़ी महंगी चीजें ख़रीदकर नहीं खा सकता। तो फ़िर वह अपने आपको कैसे एक्टिव और एनर्जी से परिपूर्ण बनाएं। तो उसका जवाब है लहसुन। जी हां लहसुन एक ऐसी खाद्य साम्रगी है। जो अमूमन हर घर में पाई जाती है। बता दें कि लहसुन सामान्य तरीके से तो लाभकारी होता ही है, साथ ही साथ यह शादीशुदा पुरुषों के लिए भी काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते हैं लहसुन खाने के फ़ायदे के बारे में…

benefits of garlic

लहसुन में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व…

बता दें कि लहसुन में वैसे तो कई सारे तत्व पाए हैं, लेकिन इसमें मुख्य रूप से खनिज विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, फॉस्फोरस, मैंगनीज, जस्ता, कैल्शियम पाएं जाते हैं। जो शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। लहसुन में थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड भी पाया जाता है। जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

garlic eating

रोज कितना खाएं लहसुन…

आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो स्वस्थ रहने के लिए रोज लहसुन की दो कलियां आम आदमी खा सकता है। इससे सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं।

benefits of garlic


पुरुषों के लिए कैसे लाभकारी है लहसुन…

बता दें कि पुरुषों की सेहत के लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करने से पुरुषों में ‘इरेक्टाइल डिस्फंक्शन’ का खतरा भी दूर होता है। इतना ही नहीं लहसुन में भारी मात्रा में विटामिन और सेलेनियम भी पाया जाता है, जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है। ऐसे में अगर पुरुष रात में सोने से पहले लहसुन की दो कली खाते हैं तो धीरे-धीरे उनका यौन स्वास्थ्य ठीक होने लगता है।

benefits of garlic

लहसुन से सेहत को मिलने वाले अन्य फ़ायदे…

1) लहसुन हमारे शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकालता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाएं। इससे यूरिन के माध्यम से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं।

2) लहसुन का इस्तेमाल करने से गले की खराश से निजात मिलती है। अगर किसी को लगातार गले में खराश हो रही है तो उसे लहसुन खाना चाहिए।

3) लहसुन शरीर के महत्‍वपूर्ण अंगों के कार्य में भी सुधार लाता है और इस तरह व्‍यक्‍ति की आयु बढ़ती है।

4) लहसुन का नियमित सेवन करने से पाचन विकार भी दूर रहते हैं। साथ ही साथ ही वजन घटाने में भी ये तरीका लाभकारी होता है।

benefits of garlic

5) वहीं जिन पुरुषों को को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए लहसुन बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर के मरीज जल्द ठीक हो जाते हैं।

6) इसके अलावा अगर आप गुनगुने पानी के साथ में खाली पेट लहसुन का सेवन करेंगे, तो इनसे कई प्रकार के संक्रमण से बचा जा सकता है क्योंकि यह एंटीबायोटिक होता है। जो इम्युनिटी स्ट्रांग करता है।

Back to top button