दिलचस्प

खेल-खेल में प्यार। ओलंपिक खेल गांव से ख़ूब चर्चा बटोर रही ये प्रेम की दस जोड़ियां…

खेल के मैदान से लेकर रियल लाइफ में भी कई प्लेयर्स हैं पार्टनर। एक भारतीय जोड़ी भी है इसमें शामिल...

प्यार एक एहसास होता है। जो दिमाग़ से नहीं दिल से होता है। आजकल टोक्यो ओलंपिक का खुमार पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। ऐसे में आप सोच रहें होंगे फ़िर प्यार की बात कहां से कर दी हमने। बता दें कि भले दुनिया पर ओलपिंक का खुमार चढ़ा हो, लेकिन प्यार शब्द ही ऐसा है कि यह कहीं भी और किसी को भी हो सकता है। बात ओलंपिक की करें तो खेल के मैदान में और उसके बाहर सभी जगह इसको लेकर प्लेयर्स और दर्शकों दोनों में जुनून है, पैशन है और रोमांच भी भरपूर है, लेकिन हम आपको एक दिलचस्प बात बताने जा रहें। जी हां प्यार का ज़िक्र हमने इसलिए ओलपिंक के बीच में किया।

तो आइए जानते हैं क्या है वो विशेष बात। उससे पहले बता दें कि इस बार के ओलिंपिक में खेल के रोमांच के साथ-साथ इश्क की भी कमी नहीं है। कई ऐसी जोड़ियां हैं जो या तो शादीशुदा हैं, या एंगेज्ड हैं या फिर एक-दूसरे को रियल लाइफ में डेट कर रही हैं और ये सभी जोड़ियां कहीं न कहीं ओलपिंक में मैदान मारने पहुँची हुई हैं जापान के टोक्यो शहर। तो आइए  आज हम आपको ऐसी ही 10 खूबसूरत जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो ओलिंपिक 2021 में अपना हुनर बिखेर रहें हैं…

अतनु दास और दीपिका कुमारी…

Olympic Village Love Story

कहते हैं, जोड़िया तो स्वर्ग में बनती है। टोक्यो ओलंपिक में कमाल कर रही इस भारतीय जोड़ी की प्यार की कहानी भी थोड़ा फिल्मी है। कभी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले ये दोनों आज पति पत्नी हैं और टोक्यो के तीरंदाजी ग्राउंड में धमाल मचा रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे भारतीय तीरंदाजी की स्वर्णपरी दीपिका कुमारी व अतनु दास की। 13 साल पहले की बात है। दीपिका कुमारी जमशेदपुर स्थित टाटा तीरंदाजी अकादमी की कैडेट थी।

atanu das deepika kumari

14 साल के अतनु दास भी इसी अकादमी में प्रशिक्षण हासिल करने पहुंचे थे। दोनों किशोरावस्था में थे। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास के दौरान दोनों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता दिखती है। एक दिन किसी बात पर दीपिका कुमारी अतनु से नाराज हो गई। अतनु ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तब दीपिका ने ठानी थी कि इस लड़के से कभी बात नहीं करूंगी।

एक ही अकादमी में रहते हुए आठ साल तक दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। लेकिन होनी को कौन टालता है। समय का पहिया ऐसा घूमा कि दीपिका अपना दिल अतनु को ही दे बैठी और आज दोनों टोक्यो में खेल के साथ अपने प्रेम को सिंचित कर रहें हैं।

मेगन रेपिनोई और सू बर्ड…

Olympic Village Love Story

बता दें कि अमेरिका की विमेंस सॉकर टीम की मेगन रेपिनोई और विमेंस बास्केट बॉल टीम की सू बर्ड की मुलाकात रियो ओलिंपिक 2016 में हुई थी। अब दोनों एंगेज्ड हैं। यह जोड़ी एक समलैंगिक जोड़ी है और टोक्यो ओलंपिक में अपने जलवे बिखेरे रही है।

तारा डेविस और हनटर वुडहॉल...

Olympic Village Love Story

यहां जोड़ी भी अमेरिका की ही है। अमेरिका विमेंस ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी तारा डेविस और मेंस ट्रैक और फील्ड पैरालंपिक के हनटर वुडहॉल इन दोनों के बीच की प्रेम-कहानी भी टोक्यो ओलंपिक के दौरान काफ़ी सुर्खियां बटोर रहा है।

लॉरा और जेसन केनी…

लारा और जेसन केनी पति-पत्नी हैं। दोनों ब्रिटेन के साइकिलिस्ट हैं और साथ मिलकर अब तक 10 गोल्ड जीत चुके हैं।

मेगन जोंस और सेलिया क्वांसाह…

बता दें कि मेगन जोंस और सेलिया क्वांसाह दोनों ग्रेट ब्रिटेन के रहने वाले हैं। लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और रग्बी टीम का हिस्सा हैं।

सैंडी मॉरिस और टाइरोन स्मिथ…

Olympic Village Love Story

अमेरिका की विमेंस ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ी सैंडी मॉरिस और बरमुडा के लॉन्ग जम्प एथलीट टाइरोन स्मिथ ने 2019 में शादी की। इस साल दोनों साथ में टोक्यो में हैं।

शार्लोट कैसलिक और लुईस हॉलैंड…

Olympic Village Love Story

शार्लोट कैसलिक ऑस्ट्रेलिया की विमेंस रग्बी टीम में हैं, जबकि लुईस हॉलैंड मेंस रग्बी के लिए खेलते हैं। कोविड के चलते इनकी शादी पिछले साल टल गई, लेकिन वर्तमान में टोक्यो ओलपिंक में हिस्सा ये दोनों लेकर अपने प्यार के साथ ही खेल भावना को बढ़ावा दे रहें हैं।

अनिसा उर्तेज और अमांडा चिडेस्टर…

Olympic Village Love Story

मैक्सिको की अनिसा उर्तेज और अमेरिका की अमांडा चिडेस्टर, दोनों सॉफ्टबॉल प्लेयर हैं। दोनों एंगेज्ड हैं। इस बार दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।

गेरेक मेनहार्ड और ली कीफर…

अमेरिका की मेंस फेंसिंग टीम के गेरेक मेनहार्ड और विमेंस फेंसिंग टीम की ली कीफर शादीशुदा हैं। दोनों टोक्यो ओलिंपिक में साथ आए हैं।

जॉर्जिया सिमरलिंग और स्टेफनी लाबे…

कनाडा की विमेंस साइक्लिंग टीम की जॉर्जिया सिमरलिंग और विमेंस सॉकर टीम की स्टेफनी लाबे रिलेशनशिप में हैं, इस बार दोनों टोक्यो ओलिंपिक में शामिल हैं।

Back to top button