अध्यात्म

गुरु की वक्री चाल बढ़ा सकती है इन 5 राशियों की मुसीबत, एक के बाद एक आएगी ये परेशानियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह शुभ ग्रह होता है। इसे ज्ञान, गुरु, धर्म, विवाह, संतान, वृद्धि का कारक माना जाता है। ये धनु एवं मीन राशि का स्वामी भी है। देवगुरु कर्क राशि में उच्च जबकि मकर राशि में ये नीच होते हैं। कुंडली में गुरु ग्रह के मजबूत होने पर मुसीबत टल जाती है जबकि इसके कमजोर होने पर दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति अपनी वक्री अवस्था में विराजित हैं, लेकिन 14 सितंबर को यह मकर राशि की तरफ चलेगा। यहां कुछ समय रहने के पश्चात ये पुनः कुंभ राशि में मार्गी हो जाएगा। इस स्थिति में  गुरु के वक्री चाल के चलते 14 सितंबर तक कुछ विशेष राशियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इन्हें सावधान रहना होगा।

कर्क राशि

cancer

इस राशि के जातक अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपकी सेहत बिगड़ जाए। यदि आपका जमीन जायदाद से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो ये भी लंबा खीच सकता है। इस स्थिति में 14 सितंबर तक ऐसे विवादों से दूर ही रहें। जॉब करने वाले अपने साथियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। लड़ाई झगड़ों और कोर्ट कचहरी से आपके दूर रहने में ही भलाई है। यदि कोई विवाद होता भी है तो उसे कोर्ट के बाहर ही सुलझाने का प्रयास करें। हालांकि इतनी परेशानियों के बावजूद सामाज में आपके मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

kanya

आपको अपने ही धोखा दे सकते हैं। ये आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। आपके गुप्त शत्रु बढ़ जाएंगे, आप इन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे, इसलिए एक्स्ट्रा सावधानी बरतें। 14 सितंबर तक किसी को भी पैसा उधार न दें, यदि आप ऐसा करते हैं तो इसके वापस मिलने के चांस खत्म हो जाते हैं। अपनी कोई भी राज की बातें किसी के साथ शेयर न करें। किसी पर आसानी से भरोसा करना खुद का नुकसान करना होगा। यात्रा से लाभ मिल सकता है। विदेशी नागरिकता की कोशिश में सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

Scorpio

परिवार में लड़ाई झगड़े और मानसिक अशान्ति का माहौल रहेगा। सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकता है। यदि आप केंद्र या राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए ट्राय कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। वहीं जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी जल्द से जल्द निपटा लें, इसमें भी सफलता के योग बन रहे हैं। वाहन की खरीदी के लिए यह समय उत्तम है। यदि आप जॉब में ट्रांसफर की कोशिश कर रहे हैं तो वह भी सफल होगा। धन को बस सोच समझकर ही खर्च करें, वरना ये पैसा वापस नहीं आएगा।

कुंभ राशि

kumbh

मानसिक परेशानी आपकी लाइफ में दखल दे सकती है। परिवार में झगड़ा भी हो सकता है। वहीं सेहत के लिहाज से भी ये अवधि ठीक नहीं है। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए ये समय अच्छा है, कठिन प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिल सकती है। शादी करने के मूड में हैं तो बातचीत करने और रिश्ता तय करने के लिए ये अच्छा मौका है। दैनिक व्यापारियों के लिए समय सामान्य रहेगा। कुम्भ राशि के जातकों को धर्म और आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ाना चाहिए, इससे उनकी परेशानियाँ कम होगी।

मीन राशि

Mina

आर्थिक तंगी के शिकार हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्या पर पैसा अधिक खर्च होगा। भागदौड़ बढ़ जाएगी। केंद्र या राज्य सरकार के विभागों में टेंडर की जुगाड़ में हैं तो समय उत्तम है। प्रिय जनों से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। कोर्ट कचहरी से जितना दूर रहें अच्छा है। समस्या होने पर मामले बाहर सुलझाने में ही भलाई है। मंदिर में दान धर्म करने से परेशानियों से थोड़ी निजात मिल सकती है। पैसा संभालकर रखें, इसकी चोरी या नुकसान भी हो सकता है।

Back to top button