दिलचस्प

सुहागरात मनाने को बेताब था दिव्यांग पति, दुल्हन छत से कूद भागने लगी, लेकिन भगवान ने दी ऐसी सजा..

शादी करना हर लड़के का सपना होता है। वह इसके बारे में कई सालों पहले ही सोचना शुरू कर देता है। लेकिन दुख की बात है कि कुछ लोगों की किस्मत में शादी नहीं होती है। उन्हें अच्छी लड़की की तलाश में दर दर भटकना पड़ता है। मध्य प्रदेश के भिंड के गोरमी इलाके में रहने वाले सोनू जैन भी ऐसे ही एक शख्स रह चुके हैं। वे दिव्यांग हैं जिसके चलते उनकी शादी में बड़ी दिक्कतें आ रही थी। उन्हें शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिल रही थी।

इस बीच सोनू की मुलाकात ग्वालियर निवासी उदल खटीक से हुई। उसने सोनू को यकीन दिलाया कि वह उसकी शादी करवा देगा। हालांकि इस शादी के बदले उसने एक लाख रुपए की मांग भी रखी। सोनू अकेले रहकर उदास हो गया था, ऐसे में उसने शादी के लालच में 90 हजार रुपए देकर दुल्हन का सौदा तय कर लिया।

इसके बाद उदल खटीक, अनीता रत्नाकर नाम की एक महिला को लेकर सोनू के घर आया। उसके साथ अरुण खटीक और जितेंद्र रत्नाकर भी थे। महिला ने इन्हें अपना भाई बताया था। जल्द ही दोनों परिवार आपस में मिले और शादी तय हो गई। कुछ दिनों बाद सोनू के घर ही परिवारवालों की उपस्थिति में ये शादी सम्पन्न हो गई। सोनू और अनीता ने घरवालों से आशीर्वाद लिया फिर सभी सोने चले गए।

wedding

इस दौरान जितेंद्र रत्नाकर और अरुण खटीक कमरे के बाहर ही सोने चले गए। उधर दुल्हन अनीता ने अपनी तबीयत का बहन बनाया और वह छत पर सोने चली गई। आधी रात को जब सोनू और घरवालों की नींद खुली तो उनकी नई नवेली दुल्हन गायब थी। दुल्हन को घर में न देख सभी घबरा गए और उसकी तलाश करने लगे। उधर अनीता छत से कूद भागने की तैयारी में थी, लेकिन वहाँ गश्त लगा रही पुलिस ने उसे भागते हुए पकड़ लिया।

उधर दूल्हे सोनू ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत गोरमी थाने में पुलिस से की। सोनू जैन की शकायत पर पुलिस ने उदल खटीक, जीतेंद्र रत्नाकर, अरुण खटीक और अनीता रत्नाकर समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने इनमें से 3 आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। उधर सोनू को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि जिस लड़की से उनसे कुछ घंटों पहले ही शादी रचाई थी वह धोखेबाज निकली। उसने और उसके साथियों ने सोनू के दिव्यांग होने का फायदा उठाया।

सोनू की तरह ऐसे और भी कई लोग हैं जो इस तरह लुटेरी दुल्हन के जाल में फंस जाते हैं। यदि आपकी भी शादी नहीं हो रही है और आप शादी के लिए किसी को पैसे दे रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। आपके साथ भी धोखा हो सकता है। किसी भी अनजान लड़की से शादी रचाने के पहले उसका बैकग्राउन्ड अच्छे से जान लेना चाहिए। थोड़ा सा भी शक होने पर इस शादी के लिए हाँ नहीं भरना चाहिए। लड़की के घर परिवार इन सबकी भी अच्छे से जांच करना चाहिए। आपकी एक गलती आपको लाखों रुपए का चुना लगा सकती है। इसलिए सावधान रहें, सतर्क रहें।

Back to top button