बॉलीवुड

शर्लिन चोपड़ा ने खोले राज: शिल्पा से शादी कर खुश नहीं थे राज कुंद्रा, मेरे साथ की थी जबरदस्ती

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। 19 जुलाई की रात उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और उसे ऐप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही मुंबई क्राइम ब्रांच इस केस की छानबीन में लग गई थी। उन्होंने राज के ऑफिस और घर दोनों जगह कई छापे मारे थे। इस दौरान राज के काले धंधों से जुड़े कई राज खुले थे। राज के राज खुलने का सिलसिला अभी भी जारी है।

sherlyn chopra

हाल ही में इस केस में एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sharlin Chopra) को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सवाल जवाब के लिए बुलाया था। इस दौरान शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से जुड़े कई राज उजागर किए। इसमें एक खुलासा दोनों के रिश्ते को लेकर भी था।

sherlyn chopra

अपने बयान में शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि एक बिजनेस मीटिंग के बाद किसी मैसेज को लेकर एक तीखी बहस हो गई थी। इसके बाद राज कुंद्रा 27 मार्च 2019 को शर्लिन के घर आ गए थे। शर्लिन का दावा है कि उस दौरान राज कुंद्रा ने उनके साथ जबरदस्ती करने के प्रयास किए थे। शर्लिन ने राज को ऐसा करने से मना भी किया था।

sherlyn chopra

शर्लिन ने बताया कि मैंने राज से साफ बोल दिया था कि मुझे शादीशुदा व्यक्ति के संग कोई रिलेशन नहीं रखना है। हमारी बिजनेस और निजी जिंदगी अलग अलग होनी चाहिए। ये सुन राज ने कहा कि शिल्पा के साथ उनका रिलेशन ठीक नहीं चल रहा है। इसके चलते वे अधिकतर तनाव में रहते हैं। शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा कि मैं बहुत डर गई थी, इसलिए मैंने खुद को राज कुंद्रा से दूर रकने का प्रयास किया। मैंने उन्हें धक्का दिया और खुद को बाथरूम में बंद कर दिया।

sherlyn chopra

क्राइम ब्रांच द्वारा शर्लिन को 26 जुलाई, 2021 को पोर्न फिल्म रैकेट केस में अपना बयान देने के लिया बुलाया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अग्रिम जमानत हेतु बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस याचिका में एक्ट्रेस का कहना था कि उन्हें राज कुंद्रा की तरह अपनी गिरफ्तारी का डर भी लग रहा था।

sherlyn chopra

शर्लिन चोपड़ा और विवादों का अक्सर पुराना नाता रहा है। अगस्त, 2012 में उन्होंने एक विवादित ट्वीट कर कहा था कि वे एक जमाने में पैसों के बदले सेक्स करा करती थी। इस ट्वीट में उन्होंने ये भी कहा था कि उनका यह कन्फेशन किसी की हमदर्दी पाने के लिए नहीं है।

sherlyn chopra

मिस हैदराबाद रह चुकी शर्लिन चोपड़ा 15 वर्ष की उम्र तक खुद को एक डब्बू लड़की माना करती थी। टीनएज में तो उन्हें कोई लड़का देखता भी नहीं था। तब उनकी आँखों पर एक मोटा चश्मा चढ़ा होता था। शर्लिन का रियल नाम मोना चोपड़ा है। उन्होंने बॉलीवूड फिल्म ‘टाइम पास’ से डेब्यू किया था। फिल्म के इस पोस्टर्स में उनकी मुद्राएं आपत्तिजनक थी। उन्होंने अपनी फर्स्ट फिल्म से ही क्लियर कर दिया था कि वे किसी भी हद तक बॉडी एक्सपोज कर सकती हैं।

sherlyn chopra

शर्लिन चोपड़ा एक समय वॉलपेपर क्वीन कहलाती थी। लोग उनके वॉलपेपर सबसे ज्यादा डाउनलोड करते थे। शर्लिन चोपड़ा को बिग बॉस का ऑफर भी मिल चुका है। तब उन्होंने कहा था कि बॉथरूम में भी कैमरे लगाने चाहिए। उन्हें कैमरे के सामने नहाना पसंद है।

Back to top button