विशेष

जिस मंडप से किया था बेटी को विदा, उसी में रखा गया पिता का शव, खबर आपको रुला देगी

हर पिता का यही सपना होता है कि वह अपनी बेटी की शादी एक अच्छे घर में करे। जब उसे बेटी के लायक एक अच्छा लड़का और घरबार मिल जाता है तो पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। इसके बाद वह बेटी की शादी धूमधाम से करने की तैयारी में व्यस्त हो जाता है। पिता की यही कोशिश रहती है कि उसकी बेटी की शादी में कोई भी कमी न हो। वह अपनी बेटी को घर से खुशी खुशी विदा करना चाहता है।

ऐसा ही एक सपना हिमाचल के कांगड़ा जिले रानीताल में रहने वाले रामचंद जी ने देखा था। उन्होंने बीते रविवार ही बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। के शानदार मंडप सजाय गया था। इसमें उन्होंने अपनी फूल सी बेटी को बैठाकर कन्यादान किया था। बेटी के घर छोड़ ससुराल जाने से उनकी आंखें जरूर नम थी लेकिन दिल में इस बात की तसल्ली भी थी कि बेटी का घर संसार अच्छे से बस गया है।

शादी के अगले दिन सोमवार बेटी के ससुराल में कुछ कार्यक्रम भी था। ऐसे में रामचंद अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने भी गए थे। वहाँ भी उन्होंने अपनी बेटी को नए जीवन की अच्छी शुरुआत के लिए आशीर्वाद दिया। पिता को अपने ससुराल में देख बैठी की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। कार्यक्रम को अटेंड करने के बाद रामचंद अपनी बेटी को अलविदा कह घर लौट गए।

हालांकि उनके घर लौटने के पहले ही बेटी को अपने मायके से एक ऐसी दुखद खबर पता चली कि उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। दरअसल जब दुल्हन के पिता बेटी के ससुराल का कार्यक्रम अटेंड कर घर वापस जा रहे थे तो उनकी कार एक चट्टान से टकरा गई। ये हादसा इतना भीषण था कि इसमें दुल्हन के पिता रामचंद और दादी निरभा देवी की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

उधर जब बेटी को अपने पिता और दादी के मरने की खबर मिली तो उसे यकीन नहीं हुआ। वह कुछ घंटों पहले ही अपने पिता से मिली थी। लेकिन अब उनके अचानक मरने की खबर सुन टूट गई। बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। उधर उनके पिता और दादी के शव को उसी मंडप में रखा गया जहां कुछ देर पहले दुल्हन को विदा किया गया था। जिसने भी ये नजारा देखा उसकी भी आंखें नम हो गई। लोग कहने लगे कि कुदरत ने भी ये कैसा खेल रचा, पिता ने जिस मंडप से बेटी को दुल्हन बन विद किया अब उसी मंडप के नीचे उसका शव रखा गया।

घर की खुशियां अचानक से मातम में तब्दील हो गई। नई नवेली दुल्हन बनी बेटी अब अपने पिता और दादी के शव को देख फूट फूट कर रो रही है। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस तरह की घटना बहुत दुखद होती है। सिर्फ शादी वाले घर में ही नहीं बल्कि पूरे इलाके में इस हादसे से लोग दुखी हैं। हर कोई भगवान से यही पूछ रहा है कि ये तेरी कैसी माया है।

Back to top button