राशिफल

Rashifal 29 July: आज इन चार राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, मुनाफे से भरा होगा आज का दिन

हम आपको गुरुवार 29 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 July 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। धार्मिक कार्य आपके सिद्ध हो सकते है। सभी कार्यो में आपकी रूचि रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। मेहनत से काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। खासकर कि भाई-बहनों से काम में मदद मिलेगी। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं।

Laxmi maa

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। अचल संपत्ति में उन लोगों को एक बड़ा लाभ होगा। छात्र शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके हल हो सकते है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव हैं। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं, पुराना लेन-देन होगा। व्यापार में चीजें बेहतर होंगी। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। समय अनुकलता का आभास होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आज आपके कार्यस्थल पर आने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें, हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। धन से सम्बंधित काम पूरे हो सकते हैं। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत ज्यादा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज दांपत्य जीवन बड़ा ही सुखमय रहने वाला है। कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। अगर आप लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। क्रोध पर काबू रखें। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। कपड़ों के व्यापारियों के लिए दिन मुनाफे से भरा होगा। सेहत में आज अधिक सचेत रहना होगा।

Ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपने अन्दर कुछ बदलाव लायेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ भी होगा। बुद्धिमानी से आज आप हर स्थिति को संभाल लेंगे। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आज वो पूरा हो सकता है, लेकिन उसकी रूपरेखा पहले से ही तैयार करके रख लें। वैचारिक दृढ़ता के साथ कार्य करने पर कार्य जरूर संपन्न और सफल होंगे। कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी, पर इस दौरान स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से बाहर निकाल देना चाहिए। घर में कुछ क्रिएटिव वाला काम करेंगे, जिसमें आपका पूरा दिन लग सकता है। आज आपको कई दिनों बाद मानसिक शांति प्राप्त होगी। मेहनत और लग्न से काम करेंगे, तो सब अच्छा होगा। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है। सहयोगियों के कार्य पर नजर रखें उन्हें किसी कार्य में कठिनाई हो तो मार्गदर्शन करना भी आपका दायित्व रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप कारोबार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप सफल भी रहेंगे। आज आप घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की जरूरतों के मुताबिक खुद को ढालें। आपकी सोचने और स्पष्ट निर्णय लेने की क्षमता से लोग काफी प्रभावित होंगे। यदि आप अपने प्रियजन से मिलते हैं, तो आपका मस्तिष्क अफवाहों से घिरा होगा। आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। साथ ही कई तरह की उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लव लाइफ में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा। खुदरा व्यापारियों को समान की ब्रिकी के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। किसी बड़े समूह में शरीक होने का मौका भी मिलेगा। यदि आप सीधे जवाब नहीं देते हैं, तो आपके साथ जुड़े लोग आपसे नाराज होने की संभावना रखते हैं। पड़ोसियों से आज आपको सकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। झूठ बोलने से बचें क्योंकि ये आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है और फिर इस परेशानी से बाहर निकलना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको बिजनेस के सौदों में सफलता मिलेगी। समय रहते जरूरी कार्यों को करें। अगर आप किसी न्यायिक मामलों में उलझे हुए हैं तो आज स्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। सांयकाल के समय बहुत दिनों से अटकी हुई खास डील फाइनल हो जाएगी। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। ऑफिशियल कार्यों को सजगता के साथ पूरा करें।

आपने Rashifal 29 July का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 July का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 July 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्थित है देश का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, यहां पर लगे पत्थरों से निकलती है डमरू की आवाज

Back to top button