बॉलीवुड

हूबहू दीपिका की तरह दिखने लगी भारती सिंह, कैमरे को देखते ही की ऐसी हरकत, देखें Video

भारत में जब भी महिला कॉमेडियन की बात होती है तो जुबान पर सबसे पहला नाम भारती सिंह (Bharti Singh) का ही आता है। भारती दर्शकों के बीच काफी फेमस है। वे जब भी ऑन-स्क्रीन आती हैं तो दर्शक अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। भारती आज जिस मुकाम पर हैं वहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है। जब वे छोटी थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था। ऐसे में उनकी मां ने ही सभी बच्चों को अकेले संभाला।

bharti singh

घर की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए भारती ने जल्द ही काम करना शुरू कर दिया था। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि नेशनल लेवल की शूटर भी रह चुकी हैं। उन्हें शूटिंग में गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया जा चुका है। भारती ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ नाम के शो से घर घर फेमस हुई थी। इसके बाद वे कॉमेडी सर्कस में नजर आई। इस शो ने उनकी लोकप्रियता को और भी बढ़ा दिया।

Bharti

भारती के करियर में और बड़ा उछाल कपिल शर्मा के शो में काम कर के आया। इसमें उनका कॉमेडी का स्टाइल दर्शकों को बहुत पसंद आया। वैसे भारती जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में वापसी करने वाली हैं। भारती कई अवार्ड और रियलिटी शोज भी होस्ट कर चुकी हैं। उनका ऑन द स्पॉट सेंस ऑफ ह्यूमर लोगों को बहुत गुदगुदाता है। हर्ष लिंबाचिया भारती सिंह के पति हैं। दोनों की लव स्टोरी कॉमेडी सर्कस शो में शुरू हुई थी। तब हर्ष वहाँ राइटर थे।

bharti singh and haarsh limbachiyaa

वर्तमान में भारती अपने पति के साथ बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। भारती एक कॉमेडियन होने के नाते फिल्मी सितारों की कॉपी भी बहुत अच्छे से करती है। हाल ही में भारती को बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लुक को कॉपी करते देखा गया। इस लुक में भारती एकदम अलग ही दिखाई दे रही है। आप ने भी भारती को इस लुक में पहले शायद ही देखा होगा।

Bharti

दरअसल इन दिनों भारती का दीपिका की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का लुक बड़ा वायरल हो रहा है। उस लुक को फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैप्चर भी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती दीपिका के लुक में अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलती है। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स को देख हाथ हिलाती है। भारती ठीक वैसी ही नकल करती है जैसा दीपिका ने अपनी ‘ओम शांति ओम’ फोटोग्राफर्स को देखकर किया था। ऐसा करते हुए वे काफी हद तक दीपिका की याद दिला देती हैं।

deepika

इस दौरान भारती पिंक कलर के अनारकली सूट में दिखाई देती हैं। उनका मेकअप मिनिमल है और कानों में उन्होंने ईयर टिप्स पहन रखी है। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा है, वहीं जूड़े पर फूल भी लगाया है। इस दौरान उनके साथ पति हर्ष लिंबाचिया भी दिखाई देते हैं। ये वीडियो गोरेगांव के फिल्मिस्तान में कैप्चर किया गया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि भारती ने दीपिका का यह लुक क्यों अपनाया है। शायद ये किसी शो का हिस्सा हो सकता है।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वैसे आपको भारती दीपिका के लुक में कैसी लगी?

Back to top button