समाचार

शादी के 17 दिन बाद पत्नी करने लगी प्रेमी संग रहने की जिद, प्रेमी के घर छोड़ कर आ गया पति

शादी के कुछ दिन बाद ही एक दुल्हन ने अपने ससुराल में रहने से मना कर दिया। जब लड़की से वजह पूछी गई तो उसने बताया कि वो किसी ओर से प्यार करती है और शादी से खुश नहीं हैं। नई नवेली दुल्हन की ये बात सुन ससुराल वाले और उसके पति के होश उड़ गए। उन्होंने उसे काफी समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो नहीं मानी। जिसके बाद पति ने कुछ ऐसा कर दिया। जिसने सबके होश उड़ा दिए।

husband-handed-over-wife-to-lover-after-17-days-of-wedding

खबर के अनुसार रांची के हरमू रोड स्थित न्यू आनंद नगर की रहनेवाली युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को जब ये बात पता चली तो उन्होंने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। तीन जुलाई को धूमधाम से परिवार वालों ने शादी की।

wedding

युवती के घरवालों ने बिना उसकी मर्जी के ये रिश्ता तय किया था और वो इस शादी से खुश नहीं था। परिवार वालों को लगा की शादी होने के बाद वो अपनी जिद छोड़ देगी और खुशी-खुशी पति के साथ रहने लग जाएगी। लेकिन ससुराल जाने के बाद भी लड़की लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से अपने प्रेमी के संपर्क में थी। वहीं एक दिन ससुराल वालों को उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया।

husband-handed-over-wife-to-lover-after-17-days-of-wedding

दरअसल शादी के कुछ दिन बाद ही लड़की अपने मायके आ गई और उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। जब लड़की को उसका पति लेने आया। तो उसमे प्रेमी के साथ रहने की बता कही। लेकिन परिवार के दवाब में आकर वो ससुराल जाने के लिए राजी हो गई और 19 जुलाई को वो ससुराल चले गई।

ससुराल जाने के बाद युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। उसे खूब समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वो नहीं मानी। लाख समझाने पर भी जब वो नहीं मानी। तो पति ने कुछ ऐसा कर दिया। जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। पति ने उसे प्रेमी के घर छोड़ने का फैसला किया। साथ में ही एक एग्रीमेंट भी बनाया। जिसपर उससे साइन करवाए गए और बाद में उसे प्रेमी के घर छोड़ दिया।

husband-handed-over-wife-to-lover-after-17-days-of-wedding

लड़की खुश होकर अपने प्रेमी के साथ रहने चले गई और प्रेमी ने भी उसे अपना लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगभग डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ये दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिवार वालों ने मना कर दिया और बेटी की शादी जबरदस्ती कहीं ओर तय कर दी।

Back to top button