बॉलीवुड

राज की जिंदगी में बेहद ही खास है कानपुर की ये महिला, खाते में कुंद्रा भेजा करता था करोड़ों रुपए

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा पुलिस की हिरासत में हैं और इनसे हॉटशॉट्स ऐप को लेकर पूछताछ की जा रही है। इसी बीच राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कानपुर में रहने वाली एक महिला के खाते में ये लोग पैसे भेजा करते थे। इस महिला के खाते में एक करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई थी। पुलिस के हाथ लगी जानकारी के अनुसार हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में अरविंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा पैसे भेजे जाते थे।

Raj

अरविंद कुमार श्रीवास्तव राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था और जो पैसे हॉटशॉट्स ऐप से आते थे। अरविंद कुमार श्रीवास्तव उन्हें अपनी पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में भेजता था। पुलिस की जांच के अनुसार इसी के खातों से हर्षिता और नर्बदा के खातों में सबसे ज्यादा लेनदेन हुआ है। वहीं पुलिस ने अब हर्षिता श्रीवास्तव का खाता सीज कर लिया है। इस खाते में 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि थी।

सूत्रों के अनुसार हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में रकम आने के कुछ दिन बाद ही वो दूसरे खातों में ट्रांसफर हो जाती थी। कुछ दिन बाद ये पैसे अरविंद के खाते में वापस आ जाते थे। इस लेनदेन का क्या मतलब है। मुंबई पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

चला रहा था तीन व्हाट्सएप ग्रुप

पुलिस ने अपनी जांच में ये भी पाया है कि राज कुंद्रा ने तीन व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे थे और पोर्न फिल्मों का पूरा बिजनेस इन तीन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ही चलाया जा रहा था। एचएस नाम के ग्रुप में कुंद्रा पैसों के लेनदेन के बारे में चर्चा करता था। अरविंद नाम इसी ग्रुप से जुड़ा हुआ था। इसी ग्रुप से तय होता था कि पैसों का लेनदेन किस तरह से और किसके खातों में होना है।

Raj

दूसरा ग्रुप एचएस टेक डाउन नाम से है। इस ग्रुप के जरिये कुंद्रा कंटेंट और कॉपीराइट पर चर्चा करता था। इस ग्रुप पर होने वाली चैट में इस बात पर चर्चा की जाती थी कि हॉटशॉट्स पर जो पोर्न फिल्म अपलोड की जा रही हैं। उसका वीडियो या लिंक किसी दूसरी साइट पर न मिले। वहीं इनकी वीडियो अगर किसी दूसरी साइट पर मिलती थी तो ये लोग उन्हें नोटिस भेज देते थे।

तीसरा ग्रुप एचएस टेक ऑपरेशन है। इसमें अभिनेता और अभिनेत्रियों के चयन, उनकी कीमत, कहानी, लोकेशन आदि पर चर्चा की जाती थी। इस तरह से राज कुंद्रा इन तीनों ग्रुप के जरिए अपना व्यापार चला रहे थे।

चैट के आधार पर पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में पैसा जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हर्षिता श्रीवास्तव का खाता सीज कर लिया। इस खाते में दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपये जमा हैं। ये खाता वर्ष-2015 में खुला था। इस खाते में बीते दो साल से ही रकम का लेनदेन बढ़ा है। दूसरा खाता नर्बदा श्रीवास्तव का खाता कैंट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। इस खाते में पांच लाख 59 हजार 151 रुपये जमा हैं।

Back to top button