दिलचस्प

क्या राष्ट्रगान का कोई वीडियो देखकर आप रोए हैं? यह वीडियो अापको रुला देगा।

राष्ट्रगान देश प्रेम से परिपूर्ण एक ऐसी संगीत रचना है, जो उस देश के इतिहास, सभ्यता, संस्कृति और उसकी प्रजा के संघर्ष की व्याख्या करती है। यह संगीत रचना या तो उस देश की सरकार द्वारा स्वीकृत होती है या परंपरागत रूप से प्राप्त होती है।

indian national anthem video

भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ है, जो मूलतः बांग्ला भाषा में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा लिखा गया था, जिसे भारत सरकार द्वारा 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान के रूप में अंगीकृत किया गया। इसके गायन की अवधि लगभग 52 सेकेण्ड निर्धारित है। हमारे देश का राष्ट्रगान ना केवल हमारी पहचान है बल्कि हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भी है। जब भी विश्व कप में भारत की टीम खेलती है तो लगभग मैदान में मौजूद और टीवी पर देखने वाला हर भारतीय पूरे सम्मान और गर्व के साथ राष्ट्रगान के लिए खड़ा होता है और पूरे 52 सेकंड तक उसका 1-1 शब्द सबके साथ गाता है. वह समां ही अलग होता है.

भारत तुम्हारे शुभ नाम पर मन में ये जागृत होती है, की तुम्हारे लिए सुभाशीष मांगे| और हमेशा तुम्हारी जयगीत गाते रहें  है भारत के जन-गण, आप ही भारत के मंगलदायक भी और भाग्यबिधाता भी हैं| इसलिए आपकी “जय हो |

जब भी कोई भारतीय राष्ट्रगान सुनता है तो उसके अंदर एक अलग ही जोश का संचार होता है, लेकिन क्या कभी अाप राष्ट्रगान का कोई वीडियो देखकर रोए हैं? नही न?   तो यह वीडियो अापको रुला देगा।

Back to top button