राशिफल

Rashifal 25 July: आज से शुरू हो रहा है सावन का महीना, शुभ योग से इन 5 राशियों की खुलेगी तकदीर

आज से सावन का महीना आरंभ होने जा रहा है। शास्त्रों में सावन के मास को विशेष माना गया है। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 July 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार के बीच रुका धन मिलने की संभावना हैं। दूसरों के मामलों में दखल से बचें, और सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। दुष्टजनों से सतर्क रहें। समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। कामकाज के क्षेत्र में भी अपने साथी-सहयगियों की बात को समझेंगे तो स्तिथि को संभाले रखना आसान हो जाएगा। किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुज़ारने का उम्दा मौक़ा मिलेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट से फायदा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। मार्केटिंग और मीडिया फील्ड के जातक अपने टारगेट को कठिन परिश्रम के बाद प्राप्त करेंगे।

Shiv Ji

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहेंगे। आप अपने रिश्तों पर भी एक नजर डालेंगे और उन्हें और अच्छा बनाने की सोचेंगे। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है। अपने व्यवहार से अधिकारियो का दिल जीत लेंगे, व्यापारिक योजनाओ पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। लेकिन,तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगें। आज नौकरी की चिंता खत्म होगी। रोजमर्रा के मामलों में सफलता मिलेगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। संतान की सफलता के समाचार से मन प्रसन्न होगा। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय उत्तम है। समाज में सम्मान मिलेगा। आज व्यर्थ की चिंता करने से बचें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप भी अपनी बात खुलकर दूसरों के सामने रखेंगे। आज जीवनसाथी से किया वादा पूरा न कर सके , तो रिश्ते में खटास आ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। इनकम बढ़ सकती है। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अगर दोस्तों से पहले मतभेद हुए है, तो आज वो खत्म हो जायेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फ़िल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव हो सकता है। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों से सुस्त चल रहे व्यापार में आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर फायदा होगा। संबंधों में दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी। लेकिन इससे किसी नुकसान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने से पहले कागज़ की अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आय के अच्छे साधन विकसित हो सकते हैं। खुद पर आप विश्वास करने के लायक बन सकते है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाए हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापिस आने का समय है। जीवन में बहुत अहम पल आने वाले है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आज अपनों के सहयोग से कोई परेशानी कम हो जाएगी।

Ganesh ji

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बिजनेस के नए द्वार खुल सकते हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती हैं। अपने पार्टनर को इग्नोर न करें, उसकी बात को भी अहमियत दें। जरुरत से ज्यादा पैसे मनोरंजन पर खर्च ना करें। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। आपको परिवार की चिंता रहेगी। आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने से बचें। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके माता पिता और आपके परिजनों की निकटता आपसे बनी रहेगी। व्यय अधिक हो रहा है इसलिए अपने खर्चों में कटौती करना शुरू कर दें। सरकारी क्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही समस्या आज दूर होने की संभावना है। बच्चे मित्रों के साथ पिकनिक अथवा छुट्टी की प्रोजेक्ट बना सकते हैं। व्यवसायियों का दिन धीमा रहेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी।

आपने Rashifal 25 July का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 July का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 July 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : साल 2022 में इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती व ढैय्या, जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर

Back to top button