राजनीति

सहारनपुर दंगे पर बोले केशव प्रसाद मौर्या, कहा मायावती का सहारनपुर दौरा है जांच का विषय.

उत्तर प्रदेश से सपा और बसपा का नामों निशान धीरे-धीरे मिटता जा रहा है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां पूरी तरह से बौखलाई हुई हैं। यूपी में बीजेपी का शासन आते ही और योगी के मुख्यमंत्री बनते ही विरोधी पार्टियों की हालत खराब हो गयी है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि किस तरह सरकार पर निशाना साधा जाए। सपा के अखिलेश यादव योगी पर निशाना साधने की कुछ नाकामयाब कोशिशों को अंजाम भी दे चुके हैं।

मायावती का इतने दिनों बाद दौरा :

अभी कुछ दिनों पहले मायावती ने कई सालों बाद किसी जगह का दौरा किया था। मायावती का इतने दिनों बाद दौरा करना एक शंका पैदा करता है। उनके दौरे के कुछ ही समय बाद सहारनपुर दंगे की चपेट में आ गया। दंगे की वजह से काफी बुरी स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। दंगे की वजह से यूपी सरकार पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे।

मायावती के सहारनपुर दौरे पर बोलते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती का सहारनपुर दौरा जांच का विषय है। उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि दंगे से ठीक पहले मायावती का सहारनपुर जाना किसी भी दृष्टि से सही नहीं था। पुलिस सहारनपुर दंगे की जांच कर रही है। इसके बाद ही पता चल पायेगा कि इस दंगे की असली वजह क्या थी।

दोषी को दी जाएगी कड़ी से कड़ी सजा:

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस जगह पर जातीय हिंसा भड़कने की आशंका हो और जहां किसी भी राजनेता को प्रशासन जाने से मना करे, वहां जाना किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मायावती के वहां जाने और उनके आते ही दंगे भड़कना जांच के दायरे में आता है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, सरकार उसे कड़ी से कड़ी सजा देगी, चाहे वह खुद मायावती हों या उनका भाई।

राहुल गांधी के सहारनपुर दौरे पर केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी काफी दिनों से सुर्खियों से बाहर चल रहे थे, इसलिए सुर्खियों में आने के लिए उन्होंने सहारनपुर दौरा किया। उन्होंने आगे कहा कि इस समय वहां की जो हालत है, उसे देखते हुए कह सकते हैं कि प्रशासन का निर्णय उचित था। उन्होंने जेवर की घटना को लेकर कहा कि कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इस मामले की जांच चल रही है परिणाम आने तक हमें इंतजार करना चाहिए।

Back to top button