विशेष

इंग्लैंड की रानी को पसन्द नहीं अन्न की बर्बादी। खाने से जुड़े है 17 नियम सिखने में हमें लग जाएंगे 7 जनम

इंग्लैंड की महारानी ने अगर खाना खा लिया तो समझिए वहां सभी ने खा लिया। आख़िर ऐसा क्या है नियम। जानिए...

आज तकनीक के दौर में लोगों के रहन-सहन का तरीक़ा बदल रहा है। हमारे देश की ही बात कर लीजिए आधुनिकता के नाम पर शादी-ब्याह में ‘बफ़र सिस्टम’ खाने को विशेष महत्व दिया जाने लगा है। ऐसे में अधिक मात्रा में अन्न आदि की बर्बादी होती है। वहीं क्या आपको पता है कि इंग्लैंड की महारानी को खाने की बर्बादी बिल्कुल पसंद नहीं है? इतना ही नहीं अंग्रेज़ों के टेबल मैनर्स दुनियाभर में मशहूर हैं। उठना-बैठना, कांटे-चम्मच का प्रयोग और भी बहुत कुछ। बता दें कि ये तौर-तरीके उन्होंने अपनी राजशाही से सीखे हैं, लेकिन क्या आपको वहां की महारानी की टेबल एटिकेट्स पता है? नहीं पता तो आइए हम आपको बताते हैं। जिन्हें जान कर आप भी दंग रह जाएंगे…

table-manners-in-royal-family-england

1) बता दें कि इंग्लैंड की महारानी को खाने की बर्बादी बिल्कुल पसंद नहीं है। रॉयल किचन के कर्मचारियों को यह स्पष्ट आदेश मिला हुआ है कि वो बचे हुए खाने को फेंकने के बजाए दोबारा से इस्तेमाल करें।

table-manners-in-royal-family-england

2) खाने के बाद सांस में बदबू न आए इसलिए रॉयल किचन में लहसून के इस्तेमाल की मनाही है।

table-manners-in-royal-family-england

3) प्रिंस चार्ल्स अधिकतर अपने बगीचे की जैविक सब्ज़ियां ही खाते हैं।

table-manners-in-royal-family-england

4) वहीं शाही परिवार के सदस्यों को Shellfish खाने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि ऐसा मानते है कि उसे खाने से लोग आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। हालांकि नए ज़माने के शाही सदस्य इस नियम को कभी-कभी तोड़ देते हैं।

v

5) प्रिंस चार्ल्स अपने खाने को किसी के साथ साझा नहीं करते। उनका खाना बिल्कुल अलग पकता है।

table-manners-in-royal-family-england

6) महारानी एलिज़ाबेथ अपने मुख्य आहार के साथ खूब सारा सलाद और सब्ज़ी भी खाती हैं।

table-manners-in-royal-family-england

7) महारानी एलिज़ाबेथ को चॉकलेट बिस्कुट बहुत पसंद हैं। जब वो कहीं दौरे पर जाती हैं, तब वो अपने साथ चॉकलेट बिस्कुट घर से लेकर जाती हैं।

table-manners-in-royal-family-england

8) कैथरीन, Duchess Of Cambridge अपने पति विलियम और अपने बच्चों के लिए ख़ुद ही खाना बनाना पसंद करती हैं।

table-manners-in-royal-family-england

9) बकिंघम पैलेस में पास्ता सिर्फ़ ख़ास मौके पर परोसा जाता है।

table-manners-in-royal-family-england

10) शाही परिवार के सदस्य डाइनिंग टेबल पर स्टाफ़ से Cutlery के माध्यम से बात करते हैं। जैसे- छुरी और कांटे की सांकेतिक भाषा।

table-manners-in-royal-family-england

11) जब महारानी खाना खा चुकी होती हैं, तब सबको चम्मच छोड़ना होता है।

table-manners-in-royal-family-england

12) अगर महरानी ने अपना पर्स टेबल पर रख दिया तो इसका मतलब है कि शाही परिवार के सदस्यों को पांच मिनट के भीतर खाना निपटा लेना है।

table-manners-in-royal-family-england

13) महारानी डिनर की शुरुआत हमेशा अपने दायें बैठे व्यक्ति से करती हैं। जब खाना परोसने का दूसरा दौर चलता है, तब वो अपने बायें तरफ बैठे व्यक्ति से बात करती हैं।

table-manners-in-royal-family-england

14) इतना ही नहीं चाय के कप को पकड़ने का भी एक तरीका तय है। चुटकी से कप की डंडी को पकड़ना होता है और बीच वाली उंगली से कप को सहारा देना है।

table-manners-in-royal-family-england

15) खाना खाते वक्त शाही परिवार के सदस्य बायें हाथ में छुरी और दायें हाथ से कांटे को पकड़ते हैं।

table-manners-in-royal-family-england

16) खाने के लिए शाही परिवार के सदस्यों को फ़ॉर्मल कपड़े पहनना अनिवार्य है।

table-manners-in-royal-family-england

17) चॉकलेट के अलावा आम भी महारानी एलिज़ाबेथ को बेहद पसंद हैं।

table-manners-in-royal-family-england

ऐसे में यह बात तो अब आप भी समझ गए होंगे कि रॉयल फ़ैमिली का हिस्सा बनना इतना भी आसान नहीं है। ऐसे में सिर्फ छुरी और काँटे पकड़ लेने से हम सबकुछ नहीं समझ सकते और सब रॉयल फैमिली के जैसे नियम बनाकर चल सकें या भी संभव नहीं।

Back to top button