बॉलीवुड

सेक्सी फिगर में इतराने वाली रिया चक्रवर्ती एक साल में हो गई मोटी, देखें अब कैसी दिखने लगी

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ये नाम आप सभी ने सुना होगा। करीब एक साल पहले ये नाम हर मीडिया चैनल पर छाया हुआ था। रिया अपनी फिल्मों से इतना फेमस नहीं हुई थी जितना सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हो गई। गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे पर लटके पाए गए थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था लेकिन सुशांत के घरवालों के अनुसार के मर्डर था। वहीं एक्टर के घरवालों ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज किया था।

rhea chakraborty

रिया सुशांत की मौत के कुछ दिनों पहले तक उसकी गर्लफ्रेंड थी। इसलिए पुलिस ने सुशांत की मौत के सिलसले में रिया से कई घंटों पूछताछ की थी। उनके उपर ये भी आरोप लगा था कि वे सुशांत को नशे की लत लगवाकर उनके पैसों का गलत इस्तेमाल कर रही थी। अब सच्चाई क्या है यह तो अभी भी ठीक से सामने नहीं आई है। लेकिन इस घटना के बाद रिया की बहुत बदनामी हुई थी। लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया। उनकी इमेज इतनी खराब हो गई कि इस घटना के एक साल बाद तक उनके पास कोई भी फिल्म प्रोजेक्ट नहीं है।

rhea chakraborty

इस घटना के बाद से रिया अधितकर अपने घर में ही कैद रही। लेकिन अब स्थिति सामान्य होता देख वह धीरे धीरे घर से बाहर निकलने लगी हैं। रिया अपने सेक्सी फिगर के लिए भी जानी जाती थी। वे काफी स्लिम ट्रिम हुआ करती थी। लेकिन इस एक साल में घर बैठे बैठे उनका वजन बढ़ गया है। वह पहले के मुकाबले थोड़ी मोटी हो गई हैं।

rhea chakraborty

दरअसल हाल ही में रिया अपने घर से बाहर निकली थी। इस दौरान उनका वजन पहले से थोड़ा ज्यादा दिखा। वे बदली बदली सी दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टॉप क्रॉप और मिडी स्कर्ट पहन रखा था। इस लुक में वह अच्छी लग रही थी। उन्हें बाजार में इस लुक में आता देख फोटोग्राफर्स टूट पड़े और उनकी एक के बाद एक कई तस्वीरें ली।

रिया ने भी इन फोटोग्राफर्स को एक से बढ़कर एक पोज दिए। उन्होंने मास्क निकाल एक प्यारी सी मुस्कान भी दी। इसके साथ ही उन्होंने सबको हाय बोला। वह इस दौरान काफी अच्छे मूड में नजर आई। उनकी यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।

बता दें कि रिया ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी में बतौर वीजे (वीडियो जॉकी) की थी। इसके बाद उन्होंने तेलगु फिल्म ‘तुनिगा तुनिगा’ से एक्टिंग डेब्यू किया। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने ‘मेरे डैड की मारुति’ फिल्म से एंट्री की। इसके बाद वे सोनाली केबल, जलेबी, हाफ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर जैसी फिल्मों में दिखाई दी। हालांकि इतनी फिल्में करने के बाद भी उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। वैसे वे सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से जरूर छाई रहती थी।

कुछ समय पहले उनकी फिल्म निर्माता महेश भट्ट संग कुछ तस्वीरें आई थी जिसने बवाल खड़ा कर दिया था। इन तस्वीरों में रिया महेश भट्ट के काफी नजदीक दिखाई दे रही थी। इसे लेकर भी यूजर्स ने उन्हें बहुत ट्रोल किया था।

Back to top button