दिलचस्प

अजब गजब: दूल्हे को लेकर भगा गई घोड़ी, लोग बोले- पिछले जन्म की प्रेमिका होगी, देखें Video

देशभर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी से जुड़े की हैरान करने वाले वीडियो भी सामने आते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देख हम भी हैरान रह जाते हैं। हर शादी में बारात मुख्य आकार्षण रहती है। परंपरा के अनुसार दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर जाता है। इस दौरान बाराती खूब डांस करते हैं और आतिशबाजी भी जमकर की जाती है। लेकिन राजस्थान में घोड़ी पर बैठे दूल्हे के साथ एक बड़ा ही अजीब वाक्या हो गया। दूल्हे को घोड़ी अपने साथ लेकर भाग गई। उसके बाद जो हुआ वह आप सोच भी नही सकते हैं। तो चलिए इस पूरी घटना को विस्तार से जानते हैं।

दरअसल ये अजीब मामला राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद के रामपुरा का है। तीन दिन पहले यहां एक शख्स की शादी थी। ऐसे में दूल्हा पक्ष बारात लेकर तय दिन पर आ गया। शादी में डीजे बज रहा था। सभी बाराती नाचने में व्यस्त थे। वहीं दूल्हे राजा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन से मिलने को बेताब थे। फिर बारात नाचते गाते डीजे के साथ दुल्हन के घर के बाहर पहुंची। यहां दूल्हा तोरण मारने की तैयारी करने लगा। लेकिन इसके पहले कि वह तोरण मार पाता घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग गई।

mare-ran-away-with-groom-in-rampura-ajmer-rajasthan

हुआ ये कि किसी ने घोड़ी के पास फटाका फोड़ दिया। इससे वह बिचक गई और दूल्हे को लेकर वहाँ से भाग गई। दूल्हे को घोड़ी पर जाता देख बारतियों ने बीच में ही डांस रोका और बाइक – कार से घोड़ी का पीछा किया। हैरत की बात ये रही कि डरी हुई घोड़ी दूल्हे को लेकर करीब चार किलोमीटर तक दौड़ी। इसके बाद वह खुद अपनी मर्जी से रुक गई। जल्द ही दूल्हे के परिजन भी वहाँ आ गए और दूल्हे को अपने साथ ले गए।

तेज भागती घोड़ी पर इतनी देर बैठे रहने से दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उधर डीजे संचालक ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए घोड़ी के भागने की पुष्टि की है। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे घोड़ी पर बैठा दूल्हा तोरण मारने की तैयारी कर रहा होता है और तभी कोई फटाका फोड़ देता है। फटाके की आवाज सुनते ही घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग जाती है। वह इस दौरान डरी हुई लग रही है।

इस वीडियो पर काफी दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘अभी तक ये सुना था कि दुल्हन को उसका प्रेमी भगाकर ले गया, लेकिन यह पहली बार देख रहे हैं कि दूल्हे को घोड़ी भगाकर ले गई।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘घोड़ी पिछले जन्म में दूल्हे की प्रेमिका होगी, तभी उसने दूल्हे की शादी नहीं होने दी और उसे अपने साथ भगाकर ले गई।’ फिर एक कमेन्ट आता है कि ‘हमे शादियों में घोड़ी का इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए। फाटकों और बैंड बाजों से उन्हें बहुत तकलीफ होती है। ये जानवरों पर अत्याचार है।’

देखें वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button