दिलचस्प

स्मृति ईरानी से लेकर शशि थरूर तक, इन 5 नेताओं ने की है तलाकशुदा से शादी, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

आज हम आपको कुछ ऐसे नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जीवन साथी तलाकशुदा हैं। इन नेताओं का दिल शादीशुदा लोगों पर आया था। जिसके बाद इन्होंने किसी की परवाह किए बिना उनका हाथ थाम लिया और विवाह के बंधन में बंध गए। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं। इन नेताओं और उनके लाइफ पार्टनर के बारे में।

1.मुलायम सिंह यादव

mulayam singh yadav

मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां कर रखी हैं। इनकी दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है। साधना गुप्ता यूपी के इटावा के बिधुना तहसील की रहनेवाली हैं। 4 जुलाई सन् 1986 में साधना की शादी फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 7 जुलाई 1987 को प्रतीक यादव का जन्म हुआ था। प्रतीक के जन्म के दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे। इसके बाद साधना गुप्ता की जिंदगी में मुलायम सिंह आए।

mulayam singh yadav

कहा जाता है कि मुलायम की मां मूर्ती देवी अक्सर बीमार रहती थीं। साधना गुप्ता ने मूर्ति देवी की देखभाल की थी। इस दौरान इनकी दोस्ती मुलायम सिंह यादव से हो गई। जो कि प्यार में बदल गई। साल 1994 में प्रतीक यादव के स्कूल फॉर्म में पिता के नाम पर एमएस यादव और पते की जगह मुलायम सिंह यादव के ऑफिस का एड्रेस दिया हुआ था। यहां से लोगों को इनके रिश्ते के बारे में जानकारी लगी। साल 2003 में मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी का निधन हो गया। 23 मई 2003 को मुलायम ने साधना को अपनी पत्नी का दर्जा दिया और अब ये एक साथ रहते हैं।

2.दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने टीवी एंकर अमृता राय के साथ दूसरी शादी की है। अमृता राय पहले से शादीशुदा थी और इन्होंने अपने पति को तलाक देने के बाद दिग्विजय सिंह से साल 2015 में शादी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिग्विजय सिंह अमृता से 25 साल बड़े हैं। इनका लव अफेयर एक समय पर काफी खबरों में छाया हुआ था।

3.स्मृति ईरानी

Smriti Irani

स्मृति ईरानी के पति का नाम जुबिन ईरानी है। जुबिन ईरानी पहले से शादीशुदा थे और इन्होंने अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद साल 2001 में स्मृति ईरानी से शादी की थी। 2001 में इन्हें पहला बच्चा हुआ था। जिसका नाम इन्होंने जोहर रखा था।  वहीं साल 2003 में इनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। जिसका नाम ज़ोइश है।

4.किरण खेर

Kirron Kher

किरण खेर ने अभिनेता अनुपम खेर से साल 1985 में शादी की थी। किरण खेर ने अपने पति गौतम बेरी को तलाक देकर अनुपम खेर से शादी की थी। जबकि किरण से पहले अनुपम खेर की जिदंगी में मधुमालती कपूर थी। हालांकि शादी के एक साल बाद ही अनुपम खेर ने मधुमालती कपूर को तलाक दे दिया था। तलाक के कुछ सालों बाद इन्होंने किरण खेर से शादी कर ली थी।

5.शशि थरूर

Shashi Tharoor

शशि थरूर ने साल 2010 में सुनंदा पुष्करी से शादी की थी। शशि थरूर से शादी के चार साल बाद ही सुनंदा पुष्करी की मौत हो गई। इनकी मौत किन कारण से हुई है। ये आज भी रहस्य बना हुआ है। शशि थरूर से पहले सुनंदा पुष्करी ने कुल दो शादियां की थी।

Back to top button