राशिफल

Rashifal 18 July: आज सूर्यदेव की कृपा से 7 राशियों का होगा भाग्योदय, घर-कारोबार में बढ़ेगी बरकत

हम आपको रविवार 18 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 July 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी से मतभेद हो सकता है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा- सीधा कहने से बचें। धर्म  की तरफ रुझान रहेगा। सभी कामों में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। थोड़ा संयम मे रहें। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। कारोबार में उन्नति के योग क बीच कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। वाणी से संबंध बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सेमिनार और प्रदर्शनी आपको नए ज्ञान और नए संपर्क देंगे। किसी झगड़े-विवाद में न पड़ें। अन्‍यथा आपको भावनात्‍मक तकलीफ हो सकती है। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग है। आपके साथी और आपके बीच गहरी और अभिव्यंजक रोमांटिक बातचीत होगी। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिमेदारी को समझें,गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

surya dev

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। आज आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिमेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं कर पाएंगे। इस राशि के विवाहितों का भविष्य उज्जवल रहेगा। कोई जरूरी प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यापारी वर्ग के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। किसी भी कार्य में आपको संकोच नहीं करना चाहिए।  स्वास्थ्य के बारे में शंका बनी रहेगी। घर के सजावट सामान पर खर्चा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज तनावपूर्ण स्थिति से निपटने में आपका प्रिय मददगार साबित होगा। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने दोस्तों के साथ आप अहम पल बिता सकते है। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी जिसके चलते दान-पुण्य और धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। बच्चे दोस्तों के साथ पिकनिक या छुट्टी की योजना बना सकते हैं। जुए और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें, तो अच्छा होगा। प्यार तथा रोमांस का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। व्यवसाय के मोर्चे पर एक चुनौतीपूर्ण दिन आपको व्यस्त रखेगा और आप कुछ नए विचारों के साथ आ सकते हैं। जीवन साथी से प्रसन्न रहेंगे। आज मित्रों-परिवारीजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कुछ समझौतों पर काम करने की जरूरत पड़ सकती है। जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। वो आपसे अपने मन की कोई बात भी कह सकते हैं। आप दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान बना रहेगा। आपकी योजनाएं एवं विचारों को मार्गदर्शन की जरूरत है।  आज आप बहुत ही दयालु मूड में हैं और किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं। घर और काम पर दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बना सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज वाहन चलते वक्त थोड़ी सी सावधानी रखें। आज व्यवसाय में धन की प्राप्ति  का दिन है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। शादिशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। कार्य स्थल पर आपके कार्य की प्रशंशा कर सकते है। सेवा का प्रतिफल मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।

Hanuman

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज जोखिम उठाने की कोशिश न करें। आज आप किसी को अपनी तरफ से नाराज न करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। नया अंदाज लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा। आपको व्यावसायिक और व्यक्तिगत दोनों मामलों को देखना होगा। आज वाद-विवाद हो सकता है। नए कार्य आरंभ न करें। सट्टे के व्यवसाय से हानि होगी। धार्मिक आस्था बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पेशेवर मोर्चे पर जिसके लिए आप प्रयासरत हैं उसमें अभी थोड़ी देर लग सकती है। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आने वाला समय आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। ज्यादा पैसों की चाह है तो उसके लिए ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ेगी। आज के दिन आपको सलाह है कि किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न करें।

आपने Rashifal 18 July का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 July का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 July 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन चीजों को केवल देखने से बन जाती है मां लक्ष्मी की कृपा, घर में कभी नहीं होती धन की कमी

Back to top button