स्वास्थ्य

जादुई चीज से कम नहीं है घी और पानी का मिश्रण, इसे पीने से दूर हो जाती है कब्ज की समस्या

कब्ज की समस्या होने पर आप गुनगुने पानी और घी के मिश्रण का सेवन करें। इन्हें एक साथ खाने से कब्ज से निजात मिल जाती है और पेट एकदम साफ हो जाता है। दरअसल कई लोगों को खाना पचाने में दिक्कत होती है और कब्ज हो जाती है। कब्ज की समस्या को अगर समय रहते सही नहीं किया जाए। तो शरीर को अन्य रोग भी लग जाते हैं। इसलिए जब भी कब्ज की समस्या आपको हो तो आप घी और गुनगुने पानी का एक साथ सेवन कर लें।

इस वजह से होती है कब्ज की समस्या

kabj ka ilaj ghee

शरीर में पानी की कमी हाेने पर कब्ज की परेशानी हाे जाती है। इसलिए जो लोग कम पानी पीते हैं, उनको अक्सर पेट में कब्ज की शिकायत रहती है। इसके अलावा जंक फूड, फास्ट फूड और अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से भी कब्ज हो जाती है। आप बिना किसी दवाई का सेवन किए इस समस्या से राहत पा सकता है। आयुर्वेदिक नुस्खे के तहत कब्ज होने पर घी और गुनगुने पानी का सेवन एक साथ करने से पेट को आराम मिलता है। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से कब्ज दूर हो जाती है।

kabj ka ilaj ghee

दरअसल घी शरीर में चिकनाई लाता है। जिससे आंताें में जमा मल आसानी से बाहर निकल जाता है। ऐसा होने से कब्ज सही हो जाती है। इसके अलावा घी के अंदर बायट्रिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जाे कि कब्ज काे दूर कर पाचन तंत्र काे मजबूत बनाता है।

घी और गुनगुने पानी से जुड़े अन्य लाभ

ghee

1.जो लोग इस पानी का सेवन करते हैं उनकी हड्डियों पर अच्छा असर पड़ता है और हड्डियां मजबूत हो जाती है। इसलिए जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं या जिन लोगों को अक्सर हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है। वो लोग इस पानी का सेवन किया करें। दरअसल घी में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में हाेता है। जाे कि हड्डियाें काे मजबूत बनाने का काम करता है।

2.आंताें के मेटाबॉलिक को सही करने में भी घी और गुनगुने पानी का सेवन एक साथ करना लाभकारी होता है।

3.मन और दिमाग के लिए भी घी को उत्तम माना जाता है। इस पानी को पीने से नींद काफी अच्छी आती है।

4.गर्म पानी में घी मिलाकर लेने से डायबिटीज राेगियाें काे भी लाभ पहुंचता है।

5. घी वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद हाेता है।

इस तरह से करें सेवन

ghee

घी का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। घी को गुनगुने पानी के साथ लेने से कई रोग सही हो जाते हैं। उपाय के तहत रात को सोने से पहले एक गिलास पानी गुनगुना गर्म कर लें। उसके बाद इस पानी के अंदर एक चम्मच घी मिला दें। इस पानी को रोज पीए। आप चाहें तो रात की जगह इस पानी को रोज सुबह उठकर खाली पेट भी पी सकते हैं।

नियमित रूप से ये पानी पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। घी पेट की सारी गंदगी को बाहर कर देगा। साथ ही शरीर से सारे टॉक्सिंस भी बाहर आ जाएंगे। इतना ही नहीं घी के सेवन से पेट के सभी राेग दूर जाएंगे। पेट दर्द, ब्लाेटिंग की समस्या में भी राहत मिल जाएगी।

Back to top button