अध्यात्म

एक महीने तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे सूर्य देव, इन लोगों का खुल जाएगा भाग्य

शुक्रवार को सूर्य ग्रह गोचर करने वाले हैं। सूर्य ग्रह गोचर करते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में पूरे एक महीने तक रहने वाले हैं। सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन को कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है और 16 जुलाई को होने वाले इस गोचर का असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। कई राशियों के जातकों का भाग्योदय होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य का संबंध हमारे मान-सम्मान और सेहत से जुड़ा होता है। कुंडली में अगर ये ग्रह उच्च स्थान पर होता है। तो जातक की किस्मत बदल जाती है और उसका जीवन सुखों से भर जाता है। वहीं सूर्य ग्रह के कमजोर होने से जातक को रोग घेर लेते हैं।

इन राशि वाले जातकों का चमके का भाग्य –

सूर्य देव के होने वाले इस गोचर से कई राशियों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। नीचे बताई गई राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इन राशियों के नाम इस प्रकार हैं।

1.वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से धन लाभ मिलेगा। इस राशि से नाता रखने वाले जातकों को नौकरी में सफलता मिलेगी और सोचे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा और फंसे हुए पैसे वापस मिल जाएंगे। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनको अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन मधुर होगा और तनाव कम हो जाएगा।

2.मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार आएगा और पुराने रोग सही हो जाएंगे। पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी का योग भी बन रहा है। लेन-देन या निवेश करने के लिए ये समय सबसे उत्तम है। धन आगमन के कई रास्ते खुलेंगे।

3.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को सूर्य का गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सोचे हुए कार्य अपने आप ही पूर्ण होने लग जाएंगे। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे और पुराने विवाद हल हो जाएंगे।

4.तुला राशि

तुला राशि के जातकों की सेहत सही बनीं रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवन खुशियां और तरक्की से भरेगा। सरकारी नौकरी भी लग सकती है और प्रमोशन भी हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा।

5.मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए ये समय फलदायक साबित होगा। सूर्य के गोचर से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी।

इस तरह से करें सूर्य देव को प्रसन्न

अन्य राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से सूर्य देव प्रसन्न हो जाएंगे और इनकी कृपा आप पर बन जाएगी।

  • रविवार को सूर्य देव की पूजा करें और इन्हें लाल रंग का फूल अर्पित करें।
  • पूजा करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें।
  • गरीब लोगों को पीले और लाल रंग के वस्त्र बांटें।
  • सूर्य देव की कथा को रोज पढ़ें।

Back to top button