बॉलीवुड

रेखा के साथ जुड़ा था संजय दत्त का नाम, शादी भी हुई थी लेकिन मुकम्मल प्यार न मिल सका…

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं। जिनकी उम्र भले ही ज्यादा हो गई हो, लेकिन वह आज भी काफ़ी खूबसूरत और हसीन दिखती हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं रेखा। बॉलीवुड की यह सदाबहार अभिनेत्री भले उम्र के पड़ाव में 65 की रेखा पार कर चुकी हो। लेकिन उनकी खूबसूरती के आगे आज की नई अभिनेत्रियां भी पानी भरती नज़र आती है। रेखा आज भी किसी अप्सरा से कम नहीं दिखती। वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके फिल्मी करियर से ज्यादा चर्चे उनकी पर्सनल लाइफ के होते हैं। रेखा की जिंदगी में अगर कोई साथ है तो सिर्फ प्यार, शादी, धोखा, नफरत, तन्हाई जैसे शब्द। जिन्होंने कभी रेखा का साथ नहीं छोड़ा। उम्र के लगभग हर पड़ाव पर उनका इन शब्दों से सामना होता रहा। वरना तो रेखा अकेले ही जीवन जीने पर मजबूर हैं।

Rumors of Rekha and Sanjay Dutt's marriage

Rumors of Rekha and Sanjay Dutt's marriage

ऐसा नहीं है कि रेखा को किसी से प्यार नहीं हुआ या उनकी शादी नहीं हुई। मगर दोनों ही जगह उनकी किस्मत खराब निकली। न ठीक से जीवन में उन्हें प्यार मिला और न ही पति का साथ। वैसे रेखा भले ही हिंदी सिनेमा जगत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन शुरू में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

sanjay dutt and rekha

एक वक्त वो था जब रेखा का नाम बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के साथ जुड़ा और शादी की खबरें तक सामने आई। वैसे तो जब-जब रेखा की बात होती है तो अमिताभ बच्चन का नाम जरूर आता है। एक जमाना तो ऐसा था जब इन दोनों के इश्क के चर्चे काफ़ी आम थे। बॉलीवुड में इनके प्यार की खुशबू खूब महकती थी। लेकिन सिर्फ अमिताभ ही नहीं बल्कि 5 साल छोटे संजय दत्त संग भी रेखा का नाम जुड़ा। दोनों के अफेयर की खबरों ने एक समय खूब जोर पकड़ा। खबरों की मानें तो इनके बारे में ये तक कहा गया था कि संजय दत्त और रेखा ने सबसे छुपकर शादी तक कर ली है।

Rumors of Rekha and Sanjay Dutt's marriage

Rumors of Rekha and Sanjay Dutt's marriage

बता दें कि दरअसल, ये वो वक्त था जब संजय दत्त की जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं था। उन्होंने रेखा के साथ फिल्म ‘जमीन आसमान’ (1984) में साथ काम किया था। मगर संजय दत्त का करियर लगातार डूब रहा था लेकिन रेखा ऊंचाईयों को छू रही थी। ऐसे में रेखा ने संजय का साथ नहीं छोड़ा बल्कि मुश्किल दौर से निकलने में उनकी काफी मदद की। कहा जाता है कि उस समय संजय दत्त को ड्रग्स की बहुत बुरी लत लगी हुई थी जिसका पता रेखा को भी था। इसी समय इनके अफेयर के साथ शादी की खबर भी सामने आई। जिस पर रेखा ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मगर संजय दत्त ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी।

Rumors of Rekha and Sanjay Dutt's marriage

संजय दत्त की जिंदगी में भले ही कुछ ठीक नहीं था लेकिन जब उन्हें रेखा संग शादी की खबरें मिली तो संजय दत्त ने आगे आकर जवाब दिया। संजय ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। पर रेखा के अफेयर के किस्से यहीं खत्म नहीं हुए। फिर रेखा का नाम अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा। लेकिन रेखा ने कभी इन चीजों पर जवाब देना जरूरी नहीं समझा, मगर अमिताभ बच्चन के प्रति अपने प्यार को उन्होंने कई मौकों पर जरूर जाहिर किया है।

Rumors of Rekha and Sanjay Dutt's marriage

Rumors of Rekha and Sanjay Dutt's marriage

वहीं हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। उनका नाम भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा है। इन्होंने बतौर बाल कलाकार वर्ष 1966 में तमिल फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। वर्ष 1970 में फिल्म सावन भादों से उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज किया। अपने 50 से ज़्यादा वर्षों के फिल्मी करियर में रेखा ने 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

rekha

उमराव जान सिलसिला , सुहाग , मिस्टर नटवरलाल , खूबसूरत , मुकद्दर का सिकंदर , खून भरी मांग आदि उनके करियर की हिट फ़िल्मे रही। इन्होंने मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। जिनकी जल्द ही 1991 में मौत हो गई। जिसके बाद भी रेखा अपनी मांग में सिंदूर भरती है। जिसके कारण यह सवाल हमेशा उठता रहता कि उनकी मांग में आख़िर किसके नाम का सिंदूर रहता। बता दें कि रेखा की जिंदगी पर ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी, नामक किताब भी लिखी गई है। जिसके लेखक यासर उस्मान हैं।

Rumors of Rekha and Sanjay Dutt's marriage

Back to top button