दिलचस्प

ये है दुनिया की सबसे छोटी गाय, इसकी एक झलक देखने हजारों की संख्या में आ रहे लोग, देखें तस्वीरें

दुनिया में कई तरह के जीव जन्तु होते हैं। लेकिन कई बार कुछ इस कदर पैदा होते हैं कि वह अपने जैसे बाकी जानवरों से अलग दिखते हैं। अब बांग्लादेश में स्टार बनी रानी नाम की इस गाय को ही ले लीजिए। गाय सबसे कॉमन पालतू जानवर है। कई किसान इसे पालते हैं। बहुत से लोग शौक के चलते भी गाय को पालते हैं। भारत में गाय को देवता समान पवित्र माना गया है। गाय की भी कई प्रकार की नसलें होती है। आमतौर पर गाय साइज़ में अच्छी खासी बड़ी होती है। उसे उठाना या घर में रखना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

world-smallest-cow-found-in-bangladesh

लेकिन बांग्लादेश की स्टार रानी गाय देखने में किसी पालतू कुत्ते जैसी लगती है। जब वह बकरी के पास में खड़ी होती है तो वह बकरी भी इस गाय से बड़ी दिखती है। गाय का मालिक इसे दुनिया की सबसे छोटी गाय होने का दावा कर रहा है। यह गाय बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका से 30 किलोमीटर दूर स्थित फॉर्म पर रहती है। रानी नाम की यह गाय सिर्फ 20 इंच की है।

world-smallest-cow-found-in-bangladesh

बांग्लादेश में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है। यहाँ की सरकार ने लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी है। लेकिन इसके बावजूद लोग घरों से निकल इस गाय को देखने हजारों की संख्या में आ रहे हैं। गाय की उम्र सिर्फ 23 महीने बताई जा रही है। अपने साइज़ की वजह से ये गाय रातोंरात स्टार बन गई है। मीडिया में भी हर तरफ इसी के चर्चे हो रहे हैं।

world-smallest-cow-found-in-bangladesh

इस गाय की मुंह से पूंछ तक की कुल लंबाई सिर्फ 26 इंच है। यह गाय 23 महीने की हो गई है लेकिन फिर भी इसका वजन सिर्फ 26 किलोग्राम है। इस गाय के मालिक का दावा है कि वर्तमान में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जिस गाय का नाम दुनिया की सबसे छोटी दाय के रूप में दर्ज है उससे रानी चार इंच छोटी है। हालांकि फिलहाल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से रानी को दुनिया की सबसे छोटी गाय नहीं माना गया है।

world-smallest-cow-found-in-bangladesh

गाय के मालिक के अनुसार वह अपनी गाय का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराना चाहता है। लेकिन ऐसा होने में तीन महीने तक का समय लग सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में दुनिया की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भारत के केरल राज्य की माणिक्यम नाम की गाय के नाम है। यह रिकार्ड गाय ने साल 2014 में अपने नाम किया था। तब वेचुर नस्ल की माणिक्यम गाय की लंबाई 24 इंच मापी गई थी। अब यदि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बांग्लादेश की रानी नाम की गाय की लंबाई मापकर उसे मान्यता देता है तो वह दुनिया की सबसे छोटी गाय का ताज अपने नाम कर लेगी।

जैसे ही लोगों को इस बोनी गाय की खबर लगी तो वे इसे देखने आने लगे। हर कोई यहां आकर गाय के साथ सेल्फी ले रहा है। अभी तक 15 हजार से ज्यादा लोग इस गाय को देखने आ चुके हैं। इस गाय को शिकार एग्रो फार्म में पाला जा रहा है। इसे उन्होंने नौगांव के एक फॉर्म में पैदा होने के बाद खरीदा था।

Back to top button