बॉलीवुड

इस ‘अनाड़ी’ के नौकर ने अनजाने में भर दी थी करिश्मा कपूर की मांग, रियल लाइफ में है बड़ा हीरो

90 के दशक में करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) का बहुत बोलबाला था। तब उनकी कई हिट फिल्में आई थी। इसमें 1993 में आई ‘अनाड़ी’ फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ एक्टर वेंकटेश (Venkatesh) थे। दिलचस्प बात ये थी कि वेंकटेश ने अनजाने में करिश्मा कपूर की मांग भर दी थी। फिल्म में उन्होंने एक अनाड़ी का रोल प्ले किया था। लेकिन यदि आप उनकी निजी जिंदगी में झाँको तो वह अमेरिका से एमबीए हैं।

venkatesh daggubati and karishma kapoor

‘अनाड़ी’ को रिलीज हुए 28 साल बीत चुके हैं। ये फिल्म आज भी दर्शकों के दिल में छाई हुई है। फिल्म की हीरोइन करिश्मा कपूर के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन आज हम आपको फिल्म के हीरो वेंकटेश (Venkatesh) की पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प फेक्ट्स बताने जा रहे हैं।

venkatesh

वेंकटेश का जन्म 13 दिसंबर, 1960 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने चेन्नई के ही लोयोला कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वे MBA करने यूएस के मोनेटरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज चले गए। अमेरिका में एमबीए करने के बाद उनकी इच्छा प्रोडक्शन में करियर बनाने की थी, लेकिन वह कहते हैं आप वही करते हैं जो किस्मत को मंजूर होता है। ऐसे में वेंकटेश एक्टर बन गए।

venkatesh

वेंकटेश का फिल्मी करियर भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू 1986 में आई फिल्म ‘कलियुगा पांडावुलु’ से किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू नंदी पुरस्कार मिला था। डेब्यू के बाद वे 1988 में ‘ब्रह्मा पुत्रडू’ फिल्म में दिखाई दिए। दिलचस्प बात ये थी कि उन्होंने इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत लिया था।

venkatesh-daggubati-and-karishma-kapoor

वेंकटेश का बॉलीवुड में डेब्यू ‘अनाड़ी’ फिल्म से हुआ था। इसमें वे रामा नाम के नौकर बने थे। फिल्म में उनकी मासूमियत देख फैंस गदगद हो गए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में करिश्मा ने नंदिनी का रोल किया था। वह फिल्म में तीन भाइयों की सबसे लाड़ली बहन थी। रामा ने फिल्म में अनजाने में करिश्मा की मांग भर दी थी।

venkatesh

अनाड़ी के बाद वेंकटेश की दूसरी हिन्दी फिल्म 1995 में आई ‘तकदीरवाला’ थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रवीना टंडन थी। अपने फिल्मी करियर में अच्छे अभिनय की वजह से वेंकटेश को 5 बार फिल्म फेयर और 7 बार नंदी अवार्ड मिले। निजी जिंदगी की बात करें तो वेंकटेश के परिवार में पत्नी नीरजा, तीन बेटियां आश्रिता, हयावाहिनी और भावना और एक बेटा अर्जुन रामनाथ दग्गुबती है।

venkatesh

वेंकटेश की सभी बेटियां लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। उनकी बड़ी बेटी आश्रिता ने इसी शादी अपने प्रेमी विनायक रेड्डी संग जयपुर में शादी रचाई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान और वेंकटेश आपस में बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।

वेंकटेश की बहन का नाम लक्ष्मी दग्गुबती है। लक्ष्मी की शादी साउथ एक्टर नागार्जुन से हुई थी। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम नागा चैतन्य है है। वह भी एक अभिनेता है जिसने साउथ एक्ट्रेस समांथा से शादी की है।

काम की बात करें तो वेंकटेश को अंतिम बार ‘दृश्यम 2’ में देखा गया था। नारप्पा और F3 उनकी आगामी फिल्में हैं। वेंकटेश साउथ में ‘विक्ट्री वेंकटेश’ के नाम से भी जाने जाते हैं।

Back to top button