राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 4 राशियों की कुंडली में बन रहें है धनलाभ के प्रबल योग, पढ़ें राशिफल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 12 जुलाई से 18 जुलाई 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

aries zodiac sign

इस  सप्ताह आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। संतान की ओर से आपको शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।

प्यार के विषय में : अविवाहितों के लिए इस सप्ताह रिश्ते आ सकते है।

करियर के विषय में : आप जिस जॉब में हैं वहां से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह बेहतर गुजरने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

taurus zodiac sign

प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। किसी मामले में दखल करने से आपको नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरे के मामलों में न बोलें और अपने काम में मन लगाएं। रोजगार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव की संभावना है। प्रेमी आपसे अपनी परेशानियां शेयर कर सकता है।

करियर के विषय में : धन कमाने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे, आप इन अवसरों का लाभ अवश्य उठाएं।

हेल्थ के विषय में : सिर दर्द और कफ रोग हो सकते हैं। अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

gemini

इस हफ्ते कामों में अत्यंत व्यस्त रहना आपको मानसिक तौर पर परेशान जरूर करेगा लेकिन आगे आप का रास्ता बढ़िया कर देगा। कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा सप्ताह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। मन में किसी दुविधा को लेकर तनाव महसूस कर सकते है। परिवार वालों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : किसी को प्रेम प्रस्ताव भेजना चाहते हैं तो भेज दें। सफलता मिल सकती है।

करियर के विषय में : पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार इस सप्ताह ज्यादा न करें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

इस सप्ताह आप कोई बेहतरीन किताब पढ़कर अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं। आपको अपने बर्ताव पर ध्यान देना होगा क्योंकि जरा जरा सी बात पर आप गुस्सा हो सकते हैं और झगड़ा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। अब तक आप जिन लोगों की मदद कर रहे थे, वही अब आप का विरोध करेगे। सुख सुविधा पर खर्च की संभावना है।

प्यार के विषय में : रोमांस में सहजता बनी रहेगी। जीवनसाथी संग घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

करियर के विषय में : बिजनेस इस सप्ताह अच्छा चलेगा। स्टूडेंट्स को यह सप्ताह अच्छा फल देने वाला रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस सप्ताह आपको कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लोग आपके साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े रहेंगे और मित्रजनों का भी साथ मिलेगा। आपका कोई सहपाठी आपसे अपनी कोई निजी बात शेयर करेगा। आप उनकी मदद करने की कोशिश करेंगे। वैचारिक मतभेद दूर होने के साथ ही कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ की कोई पुरानी समस्या आपको परेशान कर सकती है।

करियर के विषय में : छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बैंकिंग और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे जिससे सफलता मिलेगी। रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

प्यार के विषय में : विवाहित युगल पति-पत्नी में आपसी सम्बन्ध अच्छे होंगे और किसी नए उम्मीद की किरण भी जागेगी।

करियर के विषय में : यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो यह सप्ताह आपके करियर के लिए अच्छा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस सप्ताह आपके बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपका अच्छा असर लोगों पर होगा। जो काम अटक रहे हैं उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है। परिवार में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन परिवार के छोटों से आप को अच्छा सहयोग मिलेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

करियर के विषय में : प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। खर्चा ज्यादा होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

scorpio

इस सप्ताह खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी, जो आपकी परेशानी का कारण बन जाएगी। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करने की जरूरत है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का समय है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना है।

करियर के विषय में : आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें तो आपको अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होते रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा कमज़ोर नज़र आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

sagittarius

आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। आपकी योजना सफल होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें।

प्यार के विषय में : पार्टनर की बात को दिल पर ना लें। हंसी-मजाक में टाल दें। लव लाइफ ठीक रहेगी।

करियर के विषय में : कारोबार बढ़ेगा पर धीरे-धीरे कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जिनका आप बखूबी सामना करेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

capricorn

इस हफ्ते कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। किसी मनोरंजक ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। अपने प्रिय से मन की बातें करेंगे। रोमांस के अवसर मिलेंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस पार्टनर से संबंध ठीक रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नेगेटिव हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

aquarius

दोस्तों और भाइयों की मदद मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला सप्ताह है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके कामकाज की गति बनी रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेमी संग तालमेल में मजबूती आएगी और आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में नया अवसर प्राप्त हो सकता हैं।

हेल्थ के विषय में : आप अपने स्वास्थ्य में इस सप्ताह स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

pisces

इस सप्ताह आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। जो भी काम करे पूरे आत्मविश्वास और आनंद से करेंगे, उसमें निश्चित सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होगे। अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम में आ रही पारिवारिक बाधाएं इस सप्ताह समाप्त होगी।

करियर के विषय में : शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। पुराना दर्द भी परेशान कर सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 12 जुलाई से 18 जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 12 जुलाई से 18 जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 12 जुलाई से 18 जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 25 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन मास, इस तरह से कर दें शिव की पूजा हो जाएगी हर कामना पूरी

Back to top button