
‘बबीताजी’ की Reel पर ‘टप्पू’ ने कर दिया ऐसा कमेंट, जिसने मचा दी सोशल मीडिया पर हलचल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक शो में बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता असल जिंदगी में भी बेहद ग्लैमरस हैं और अक्सर अपनी फोटो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। मुनमुन दत्ता की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हैं। हाल ही में इन्होंने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरे लोगों के साथ शेयर की थी। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था। इसके अलावा इन्होंने अपनी एक वीडियो भी शेयर की थी। जिसे भी लोगों ने खासा पसंद किया।
टप्पू ने भी किया कमेंट
मुनमुन दत्ता और टप्पू उर्फ़ राज अनादकट आपस में बहुत अच्छी बांड शेयर करते हैं। यही वजह है कि जब भी मुनमुन दुत्ता अपनी कोई फोटो पोस्ट करती हैं। तो राज अनादकट भी उसपर कमेंट करते हैं। मुनमुन दत्ता की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। मुनमुन दत्ता की इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उनके खूबसूरत लुक की तारीफ की है।
View this post on Instagram
राज अनादकट ने भी इस फोटो पर कमेंट किया था। उन्होंने मुनमुन दत्ता के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक अचंभित और हाई-फाइव इमोजी पोस्ट किया है। उनके कमेंट की अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। यूजर उन्हें अपने से बड़ी उम्र की महिला के वीडियो पर इस तरह के कमेंट के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
तस्वीर पर भी किया था कमेंट
View this post on Instagram
मुनमुन ने पीच कलर के फ्लोरल गाउन में तस्वीर भी पोस्ट की थी। मुनमुन इसमें एक रानी की तरह लग रही थी और हॉट पोज देती हुई नजर आई थी। इस गाउन के साथ उन्होंने एक स्टेटमेंट ईयररिंग भी पहन रखी थी। इस तस्वीर को कई लोगों ने लाइक किया था। साथ में ही टप्पू उर्फ़ राज अनदकट ने भी इसपर कमेंट किया था। कमेंट करके लिखा था, “फर्स्ट पिक” इसके साथ ही उन्होंने परी वाला इमोजी और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया।
बता दें कि जब भी मुनमुन दत्ता कोई पोस्ट साझा करती हैं तो राज अनादकट उस पोस्ट पर कमेंट जरूर करते हैं और इनकी जमकर तारीफ करते हैं। शो के दौरान ये दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और ये दोस्ती आज भी इन्होंने कायम रखी है।
13 साल से कर रही हैं काम
View this post on Instagram
मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता’ शो में पिछले 13 साल से काम कर रही हैं। इनके बबीता जी किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और यहीं वजह है कि ये काफी फेमस हो गई हैं। इस शो में काम करने वाले हर कलाकार से इनकी दोस्ती काफी अच्छी है। हालांकि राज अनदकट ने अब ये शो छोड़ दिया है। लेकिन इनकी दोस्ती अभी भी कायम है।
ये इतनी लोकप्रिया हैं कि इन्हें बिग बॉस शो तक कई बार ऑफर हो चुका है। लेकिन इन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया था। ये इस समय केवल अपने शो पर ही ध्यान देना चाहती हैं। क्यों इनका किरदार लोगों को खासा पसंद है।