अध्यात्म

सावन के पहले दिन घर ले आएं ये 5 चीजें, जीवन की हर परेशानी दूर कर देंगे भोलेनाथ

हर साल भोलेनाथ के भक्तों को सावन के महीने का इंतजार बेसब्री से रहता है। इस साल सावन मास 25 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा पाठ का विशेष महत्व रहता है। इस माह में शिव भक्त भोलेनाथ के लिए व्रत रखते हैं, कावड़ यात्रा पर जाते हैं, शिवलिंग को विशेष रूप से सजाते हैं और कई तरह के जतन करते हैं। सभी का मकसद शिवजी को खुश करना होता है। कहा जाता है कि इस माह में जो व्यक्ति शिवजी को प्रसन्न कर देता है उसक हर माननोकामना पूर्ण होती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने में कुछ खास चीजों को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप इस माह में इन चीजों को अपने घर लाते हैं तो शिवजी प्रसन्न होकर आपकी हर मानोकामना शीघ्र पूर्ण करते हैं। ये सभी चीजें महादेव को अत्यंत प्रिय होती है।

भस्म

Bhasma

भस्म भोलेनाथ की प्रिय चीज है। सावन मास में आप शिव मंदिर से भस्म लाकर पूजा स्थल में रख सकते हैं। इस भस्म के साथ शिव पूजा करने से बहुत लाभ होता है। बची हुई भस्म को तिजोरी या धन संग्रह के स्थान पर रखा जा सकता है। इससे धन की कमी कभी नहीं होती है। साथ ही कष्ट भी दूर होते हैं।

रुद्राक्ष

Rudraksha

रुद्राक्ष भी शिवजी को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि शिवजी साक्षात इसी रुद्राक्ष में निवास करते हैं। इसे सावन माह में घर लाने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा भी मिल जाता है।

गंगाजल

gangaajal

महादेव को जल एवं गंगाजल दोनों ही प्रिय होते हैं। यही वजह है कि शिवलिंग पर बस एक लोटा जल चढ़ाने से भी शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप सावन के महीने में गंगाजल लाकर उससे शिवजी का अभिषेक करें तो आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिवजी आपके घर धन की वर्षा कर देते हैं। आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

चांदी के बिल्व पत्र

Bel- Patra

पौराणिक कथाओं में शिव पूजा में बिल्व पत्र के महत्व को बताया गया है। मान्यता है कि सावन मास में शिवजी को बेलपत्र अर्पित करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। लेकिन यदि सावन माह में बिल पत्र आसानी से न मिले तो आप चांदी के पतले बिल्व पत्र बनवाकर घर ला सकते हैं। इसे सावन माह में रोज शिवजी को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर सभी शुभ कार्य जल्दी और अच्छे से संपन्न होते हैं।

पारद के शिवलिंग

Shivling

पारद और शिव का एक खास संबंध माना जाता है। कहते हैं कि यदि आप सावन में पारद के शिवलिंग को घर लाकर उसकी रोज पूजा एवं अभिषेक करते हैं तो आपके ऊपर से हर तरह के दोष समाप्त हो जाते हैं। यह भी मान्यता है को जो भक्त पारद शिवलिंग की पूजा करता है भगवान महाकाल उसकी स्वयं रक्षा करते हैं। ये शिवलिंग घर में सुख और शांति लाती है। इससे घर में कोई बीमार नहीं रहता है। धन धान्य में भी वृद्धि होती है।

Back to top button