बॉलीवुड

अपने बच्चों के उम्र के लड़कियों से दूसरी शादी की इन सितारों ने, सौतेली माँ के हम उम्र हैं सितारे

शादी को भारतीय परंपरा में एक पवित्र बंधन माना जाता है। जिसके बाद एक स्त्री और पुरुष सदा के लिए एक-दूजे के होकर रह जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड स्टार्स के लिए तो जैसे शादी मात्र एक समझौता होती है। जी हां इसके पीछे स्पष्ट कारण है। सोचिए क्या सामान्य जीवन मे लोगों की शादी ऐसे टूटती है? जैसे बॉलीवुड के सितारों की। ख़ास बात यहाँ सिर्फ़ शादियां ही नहीं टूटती बल्कि कम समय में दूसरी शादी भी हो जाती है।

step moms in BollyWood

तभी तो बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने कई शादियां की हैं और उनके सौतेले बच्चे भी हैं। इनमें कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी सौतेली माँ से उम्र में ज्यादा छोटे नहीं है या फिर यूं कह लें कि उनकी उम्र सौतेली मां की उम्र के आस-पास ही है। जबकि बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारे भी हैं। जो उम्र में अपनी सौतेली माँ से भी बड़े हैं।

ऐसे में आइए आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं। जो या तो अपनी सौतेली माँ से कुछ ही साल छोटे हैं या फिर अपनी सौतेली माँ से बड़े हैं…

करीना कपूर और सारा अली खान…

kareena and sara ali khan

इस लिस्ट में पहला नाम आता है। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और उनकी सौतेली माँ करीना कपूर खान का। इन दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध बताए जाते हैं। बता दें कि सारा अपनी सौतेली मां करीना से महज 13 साल छोटी हैं।

मान्यता दत्त और त्रिशाला दत्त…

बता दें कि त्रिशाला दत्त संजय दत्त की पहली पत्नी की बेटी हैं जबकि मान्यता दत्त संजय की तीसरी पत्नी हैं। त्रिशाला ने कभी भी मान्यता दत्त को अपनी मां के तौर पर नहीं स्वीकारा है। मान्यता और त्रिशाला की उम्र में सिर्फ 9 साल का फासला है।

सोनी राजदान औऱ पूजा भट्ट…

step moms in BollyWood

पूजा भट्ट महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। सौतेली माँ सोनी राजदान से पूजा भट्ट के अच्छे रिश्ते हैं। पूजा में और उनकी सौतेली मां की उम्र में  महज16 साल का अंतर है।

किरण राव और जुनैद खान…

step moms in BollyWood

आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव आमिर के दोनों बच्चों के बेहद करीब मानी जाती हैं। आमिर के बड़े बेटे जुनैद अपनी सौतेली माँ किरण से 21 साल छोटे हैं। वहीं अब आमिर और किरण के बीच तलाक़ हो गया है। ऐसे में अगर आमिर बस किसी और से शादी करते हैं तो यह गैप और भी कम हो सकता है।


हेमा मालिनी और सनी देओल…

step moms in BollyWood

शुरूआत से ही हेमा मालिनी से सनी और बॉबी देओल के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। सनी और उनकी सौतेली माँ हेमा की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। सनी देओल अपनी सौतेली मां से सिर्फ 8 साल ही छोटे हैं।

परवीन दोसांज और पूजा बेदी…

step moms in BollyWood

पूजा बेदी के पिता कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं। उनकी चौथी पत्नी परवीन दोसांज उम्र में पूजा बेदी से भी छोटी हैं। पूजा बेदी अपनी इस सौतेली माँ से उम्र में पांच साल बड़ी हैं।

सुप्रिया पाठक और शाहिद कपूर…

step moms in BollyWood

शाहिद कपूर पंकज कपूर और उनकी पहली पत्नी नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं।सौतेली मां सुप्रिया पाठक से शाहिद के रिश्ते अच्छे हैं। शाहिद और उनकी सौतेली माँ की उम्र में 20 साल का अंतर है।

लीना चंद्रावरकर और अमित कुमार…

step moms in BollyWood

किशोर कुमार की चौथी पत्नी लीना चंद्रावरकर और किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के बीच उम्र का ज्यादा फासला नहीं है। सौतेली मां लीना और अमित की उम्र में सिर्फ 2 साल का ही अंतर है।

Back to top button