बॉलीवुड

अमीर खान की तीसरी बीवी बन सकती हैं फातिमा सना शेख़, ब्राह्मण पिता की बेटी है फातिमा

आमिर खान के साथ जुड़ रहा फ़ातिमा सना शेख का नाम। दंगल फिल्म में निभाया था अमीर खान की बेटी का रोल

आमिर खान और किरण राव एक परफेक्ट कपल थे। फैंस दोनों की जोड़ी की हमेशा तारीफ करते थे, लेकिन किसे पता था कि अचानक एक दिन ऐसे ये जोड़ी अलग हो जाएगी। लेकिन हुआ वही जिसका किसी को अंदेशा नहीं था। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर यह काफ़ी ट्रेंड कर रहा कि आमिर और किरण राव के बीच अलगाव में कहीं न कहीं फ़ातिमा का अहम रोल है।

सोशल मीडिया यूज़र्स फ़तिमा सना शेख़ और आमिर खान को लेकर तरह-तरह की पोस्ट कर रहें। कुछ यूज़र्स तो यहां तक कह रहे कि सना शेख़ और आमिर खान आगामी समय में शादी कर सकते है। तो आइए जानते है कौन है फ़तिमा सना शेख़। जो आमिर खान और किरण राव के एकाएक अलग होने के बाद चर्चा में आ गई हैं।

Amir Khan And Fatima Sana Shaikh

बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) ने शनिवार को किरण राव (Kiran Rao) से तलाक लेकर सबको चौंका दिया था। दोनों ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। आमिर और किरण ने स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की जानकारी दी थी।

जिसके बाद से ही फैंस ने फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं फातिमा सना शेख के जन्मस्थान की बात करें तो इनका जन्म हैदराबाद (तेलंगाना) में हुआ था और वह मुंबई में पली- बढ़ी हैं। फातिमा के पिता विपिन शर्मा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं। उनके घर में इस्लाम धर्म को माना जाता है। इसी वजह से अभिनेत्री का नाम फातिमा सना शेख रखा गया।

फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वह फिल्म चाची 420, वन टू का का फोर और बड़े दिलवाला में बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं। इसके अलावा फातिमा सना शेख़ को आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से पहचान मिली। इस फिल्म के बाद उन्हें ‘दंगल गर्ल’ के नाम से पुकारा जाने लगा।

Amir Khan And Fatima Sana Shaikh

दंगल फ़िल्म से किया बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू…

Fatima Sana Shaikh

फिल्म दंगल में आमिर खान ने हरियाणा के पहलवान ‘महावीर सिंह फोगाट’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा आमिर खान की दो बेटियां बनी थीं। बता दें कि फिल्म के लिए 21 हजार लड़कियों का ऑडिशन हुआ था। जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों का सेलेक्शन हुआ। दंगल के बाद फातिमा, आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में नजर आई थी। उस वक्त गॉसिप के गलियारों में आमिर और फातिमा के बीच अफेयर की खबरें भी उड़ी थी।

Aamir Khan And Fatima Sana Shaikh

 Fatima Sana Shaikh

टीवी में भी हाथ आजमा चुकी हैं दंगल गर्ल…

मालूम हो कि फिल्मों में आने से पहले फातिमा टीवी में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में काम किया है। इसके अलावा फातिमा दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि करियर के लिहाज से देखें तो फातिमा को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई थी।

फोटोग्राफर भी रह चुकी हैं फातिमा सना शेख…

sana fatima khan

अभिनेत्री होने के साथ-साथ फातिमा एक अच्छी डांसर भी हैं। साथ ही साथ वह एक फोटोग्राफर भी हैं। एक स्टूडियो में उन्होंने बतौर फोटोग्राफर काम किया। उन्होंने फोटोग्राफर के तौर पर विज्ञापनों में भी काम किया है। फातिमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो ऐसी कई तस्वीरें हैं जो उनकी इस प्रतिभा को उजागर करती है।

अब आमिर खान के साथ जुड़ रहा है नाम…

sana fatima khan

आमिर खान और किरण राव ने 15 साल तक साथ रहने के बाद तलाक लेने का फैसला किया है। आमिर खान के तलाक़ के बाद से उनका नाम ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा है। फातिमा सना शेख को इससे पहले भी आमिर खान के साथ जोड़ा जा रहा था, खबरों की माने तो दंगल फिल्म की शूटिंग के समय से ही दोनों के बीच कुछ चल रहा था। हालांकि अब जब आमिर खान के संन्यास की खबरें आने लगी हैं, तो लोगों का मानना है कि इसके पीछे फातिमा का ही हाथ है।


वहीं एक समय जब आमिर खान और फातिमा सना शेख़ के अफ़ेयर की खबरें उड़ रही थी। उस दौरान फ़ातिमा सना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, “पहले मुझे इन बातों से बहुत फर्क पड़ता था। लेकिन अब मुझे बुरा नहीं लगता। कई अनजान लोग जिनसे मैं कभी मिली नहीं वे मेरे बारे में कुछ भी लिखते हैं। वे ये भी नहीं सोचते कि इसमें सच्चाई है या नहीं। जो लोग इन खबरों को पढ़ते हैं वो सोचते हैं कि मैं अच्छी इंसान नहीं हूं। लेकिन अब मैंने इन बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है।”

Back to top button